9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Dental Health : बच्चों को सिखाएं ब्रश करने का सही तरीका, दांत रहेंगे हमेशा मजबूत

Dental Health : दांतों की सही देखभाल से न केवल मुस्कान सुंदर बनी रहती है, बल्कि कई स्वास्थ्य समस्याओं से भी बचा जा सकता है। ब्रश करने का सही तरीका और कुछ उपयोगी टिप्स अपनाकर आप अपने दांतों को लंबे समय तक स्वस्थ और मजबूत रख सकते हैं। आइए जानें, दांतों की सफाई के लिए कुछ महत्वपूर्ण बातें और सुझाव।

2 min read
Google source verification
Dental Health Teach Your Kids The Right Way to Brush for Strong Teeth

Dental Health Teach Your Kids The Right Way to Brush for Strong Teeth

Dental Health : ब्रश करने के लिए एक से दो मिनट काफी है। लेकिन सही तरह से ब्रश करना जरूरी है ताकि दांत अच्छे से साफ हो जाएं। दांत अच्छे से साफ होंगे तो समस्याएं कम आएंगी। साथ ही इसकी देखभाल के लिए कुछ टिप्स को अपना सकते हैं।

Dental Health : नियमित साफ करें Clean regularly

दिन में कम से कम दो बार, सुबह और रात को सोने से पहले दांतों को ब्रश से साफ (Teeth cleaning) करना चाहिए। इसके लिए लोराइड युक्त टूथपेस्ट का उपयोग करें।

Dental Health : नरम ब्रिसल्स वाले टूथब्रश Toothbrushes with soft bristles

दांतों की सफाई (Teeth cleaning) के लिए नरम ब्रिसल्स वाले टूथब्रश का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे दांतों व मसूड़ों को नुकसान नहीं पहुंचता है। साथ ही मसूड़ों की सूजन और रक्तस्राव की आशंका कम होती है।

प्रभावी होती है क्लीनिंग

नरम ब्रिसल भी प्रभावी रूप से दांतों की सतह को साफ कर सकते हैं, खासकर जब सही तकनीक का उपयोग किया जाए। साथ ही इससे दांतों के घिसने की प्रक्रिया कम हो जाती है, जिससे दांत लंबे समय तक स्वस्थ रहते हैं। -
डॉ. भरत सांला वरिष्ठ दंत चिकित्सक

इसका इस्तेमाल करना आसान

नरम ब्रिसल्स वाले ब्रश का उपयोग करना सभी के लिए आसान होता है, खासकर बच्चों और बुजुर्गों को इसका इस्तेमाल करना अच्छा महसूस करवाता है। उन्हें सफाई में तकलीफ नहीं होती है। उसके अलावा नरम ब्रिसल्स वाले टूथब्रश से दांतों को नुकसान नहीं होता।

सफाई की सही तकनीक अपनाएं

दांत की सफाई (Teeth cleaning) के लिए ब्रश करते समय गोलाकार गति में ब्रश करें और दांतों के सभी हिस्सों को अच्छे से साफ करें। इससे दांतों के बीच में गंदगी नहीं रुकेगी। ज्यादा समय तक ब्रश न करें। ज्यादा समय तक ब्रश करने से दांतों के इनेमल घिस जाते हैं।

यह भी पढ़ें - खून की कमी से लेकर दांतों की समस्या तक, यह विटामिन होता है जिम्मेदार जानिए लक्षण और बचाव

ब्रश चयन के लिए डेंटिस्ट से लें सलाह

दांतों की बनावट के अनुसार ही डॉक्टर सही ब्रश का चयन करने का परामर्श देते हैं। इसके लिए नरम ब्रिसल्स, मध्यम ब्रिसल्स और कठोर ब्रिसल्स, बच्चों का ब्रश, लॉसिंग ब्रश, इंट्रा डेंटल ब्रश, ऑर्थो डेंटल ब्रश इत्यादि के इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है।