27 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अधिक एंटीबायोटिक्स दवाइयां लेने से हो सकती है भूलने की बीमारी

एंटीबायोटिक दवाइयां अधिक लेने से भूलने की बीमारी पार्किंसन्स हो सकती है।
less than 1 minute read
Google source verification
अधिक एंटीबायोटिक्स दवाइयां लेने से हो सकती है भूलने की बीमारी

अधिक एंटीबायोटिक्स दवाइयां लेने से हो सकती है भूलने की बीमारी

एंटीबायोटिक दवाइयां अधिक लेने से भूलने की बीमारी पार्किंसन्स हो सकती है। व्यक्ति का याद्दाश्त कम हो सकता है। पार्किंसन्स बीमारी का संबंध पेट में मिलने वाले बैक्टीरिया से है। एक शोध में कहा गया है कि जब मरीज को एंटीबायोटिक दवाएं दी जाती हैं तो इससे याददाश्त बढ़ाने वाले बैक्टीरिया भी मर जाते हैं। इससे भूलने की समस्या हो सकती है। यह शोध फिनलैंड के हेलसिंकी विश्व-विद्यालय के शोधकर्ताओं ने किया है। यह शोध 14 हजार से अधिक पार्किंसन्स रोगियों पर किया गया है। इसमें कहा गया है कि कुछ एंटीबायोटिक से पेट में मौजूद माइक्रोबायोटा मर जाते हैं।
एक्सपर्ट कमेंट
एंटीबायोटिक दवाइयों से नुकसान पहुंचाने वाले बैक्टीरिया के साथ फायदेमंद बैक्टीरिया भी मरते हैं। पेट में कई ऐसे बैक्टीरिया होते हैं जो विटामिन-बी 12 और बी कॉम्पलेक्स बनाते हैं। जिसका सीधा संबंध याददाश्त से होता है। अगर कोई भी समस्या हो तो अपने मन से एंटीबायोटिक दवाएं न लें. नहीं तो नुकसान हो सकता है. डॉक्टरी सलाह से ही लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।