Gokhru benefits for Increase Testosterone : गोखरू, जिसे संस्कृत में 'गोक्षुर' कहा जाता है, एक महत्वपूर्ण औषधीय पौधा है जो उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में पाया जाता है। यह एक छोटा, प्रसरणशील पौधा है, जो अक्सर सड़क किनारे या खुले मैदानों में उगता है। इसके कांटेदार फल, पीले फूल और पत्तियां आयुर्वेद, यूनानी और पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों में उपयोग की जाती हैं। इसे स्वास्थ्यवर्धक जड़ी-बूटी माना जाता है, जो कई बीमारियों के इलाज में सहायक हो सकती है। (Gokhru ke fayde in hindi)