30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Health Tips: पोषक तत्वों से भरपूर होती है मूंगफली, हड्डियों को मजबूत करने के साथ ही सेहत के लिए है बेहद फायदेमंद

Health Tips: सेहत को लेकर हर कोई जागरूक होने लगा है। बहुत से लोग विशेषज्ञों से भी खान-पान को लेकर सलाह लेते हैं। लेकिन बहुत से चीजें ऐसी भी हैं जो अपने पास मौजूद होते हुए भी हम उनके गुणों से अनजान होते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 25 Jun 2021, 8:11 AM IST

bone.jpg

Health Tips: सेहत को लेकर हर कोई जागरूक होने लगा है। बहुत से लोग विशेषज्ञों से भी खान-पान को लेकर सलाह लेते हैं। लेकिन बहुत से चीजें ऐसी भी हैं जो अपने पास मौजूद होते हुए भी हम उनके गुणों से अनजान होते हैं। इनसे बने नुस्खों की मदद से हम बिमारियों का इलाज करने के साथ ही सेहत और भी अच्छा बना सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में ...

चिरौंजी
सर्दी खांसी होने पर चिरौंजी का काढ़ा सुबह-शाम पीने से तुरंत राहत मिलती है। चिरौंजी पोषक तत्वों से भरपूर होती है, इसे पौष्टिकता के आधार पर बादाम के स्थान पर भी काम में ले सकते हैं। चेहरे की फुंसियों को खत्म करने के लिए चिरौंजी को गुलाब जल में पीसकर पर लगा सकते हैं। इसके पेड़ की छाल का पाउडर बनाकर, दूध में शहद के साथ पीने से खूनी दस्त भी बंद हो जाते हैं।

Read More: जीवन का आनंद लेना है तो सुबह जल्दी उठने की ऐसे डालें आदत

भिंडी
भिंडी को बहुत से लोग सब्जी में इसलिए नहीं खाते क्योंकि उसमें लार होती है। लेकिन उसमें विटामिन ए, बी, सी प्रचुर मात्रा में होता है। भिंडी क्षारीय होती है और जिलेटिन की वजह से एसिडिटी, अपच के शिकार लोगों के लिए बेहद फायदेमंद है। पेशाब से सम्बंधित समस्याएं होने पर विशेषज्ञ भिंडी खाने की सलाह देते हैं। यह प्रोटीन और खनिज लवणों बेहतरीन स्रोत है। यह गैस्ट्रिक और अल्सर के लिए प्रभावी दवा है। इसमें मौजूद विटामिन बी गर्भ को विकसित होने में भी मदद करता है और भ्रूण की जन्मजात विकृतियों को रोकता है। भिंडी मधुमेह के रोगियों के लिए भी अच्छी है। इसके रेशे ब्लड शुगर को नियंत्रित रखते हैं। इसमें मौजूद विटामिन-सी स्वसन संबंधी रोगों से बचाता है। इसे आप सब्जी या पकौड़े बनाकर खा सकते हैं।

Read More: फिट रहने के लिए महिलाओं और पुरुषों को रोज लेनी चाहिए इतनी कैलोरी

मूंगफली
मूंगफली आयरन, नियासिन, फोलेट, कैल्शियम और जिंक का अच्छा स्रोत है। आधी मुट्ठी मूंगफली के दानों में 426 कैलोरी, 5 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 17 ग्राम प्रोटीन और 35 ग्राम वसा होती है। इसमें विटामिन ई, के और बी-6 भरपूर मात्रा में होते हैं।

Read More: डिप्रेशन के यह लक्षण नजर आने पर तुरंत करें घरेलू उपाय

मूंगफली में कैल्शियम और विटामिन डी अधिक मात्रा में होता है, इसीलिए इसे खाने से हड्डियां मजबूत बनती हैं और हड्डियों से संबंधित बीमारियां नहीं होती हैं। इससे दांत भी मजबूत होते हैं। याददाश्त दुरुस्त होगी: मूंगफली में विटामिन बी-3 होता है जो मैमोरी शार्प करता है। इसमें ट्राइटोफीन अमिनो एसिड होता है जो कि मस्तिष्क के लिए फायदेमंद होता है और अवसाद को कम करता है। इसमें मौजूद फोलेट नामक तत्व गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए लाभकारी होता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल