23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Health / Healthy Dinner Tips : कब करें रात का भोजन, क्या खाएं और किसे कहें न

Healthy Dinner Tips : कब करें रात का भोजन, क्या खाएं और किसे कहें न

Healthy Dinner Tips : भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अक्सर अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देते हैं। सही समय पर और संतुलित आहार का सेवन हमारी सेहत के लिए बेहद जरूरी है, खासकर रात के भोजन का।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Manoj Vashisth

•

Updated: 2 Sep 2024, 4:06 PM IST

Healthy Dinner Tips: Boost Your Sleep and Digestion with the Right Choices

Healthy Dinner Tips: Boost Your Sleep and Digestion with the Right Choices

Healthy Dinner Tips : भागदौड़ भरी जिंदगी ने बहुत कुछ बदल दिया है। लाइफ स्टाइल ऐसी कि खामियाजा अक्सर हमारे शरीर को उठाना पड़ता है। हम जाने- अनजाने सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। खाना तो खाते हैं लेकिन सही समय और हेल्दी डाइट को नजरअंदाज कर आगे बढ़ रहे हैं।

रात का भोजन: समय का महत्व Healthy Dinner Tips

स्वस्थ शरीर के लिए पौष्टिक और संतुलित आहार बहुत जरूरी है। खासकर रात का भोजन सही मात्रा और समय पर लेना नेमत है। एक्सपर्ट और कुछ शोध बताते हैं कि फिट बने रहने के लिए डिनर पर ध्यान दिया जाना चाहिए। साथ ही कुछ ऐसे आइटम्स हैं जिन्हें न कह देना बेहतर होता है।

क्या खाएं रात के भोजन में? What to eat for dinner?

Healthy Dinner Tips : रात के भोजन को हल्का और सुपाच्य रखना चाहिए। यहाँ कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जिन्हें रात के भोजन में शामिल करना फायदेमंद होता है:

रोटी और दाल: यह दोनों ही शरीर को जरूरी पोषक तत्व प्रदान करते हैं और आसानी से पच जाते हैं।

मिक्स वेजिटेबल और पत्तेदार हरी सब्जियां: इनमें फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है।

दाल की खिचड़ी या सूप: ये हल्के होते हैं और रात में खाने के लिए एक बेहतरीन विकल्प हैं।

वेजिटेबल सलाद, ओट्स, और दलिया: ये सभी सुपाच्य होते हैं और पाचन को बेहतर बनाते हैं।

ऑफिस में अक्सर देर तक काम करने या किसी अन्य वजह से घर लौटने में हमें देर हो जाती है। या फिर टीवी देखने और मोबाइल में बिजी रहने के चलते हम रात का खाना सही समय पर तसल्ली से नहीं खा पाते हैं। पूरे दिन की थकान के बाद डिनर सही समय पर करना बेहद जरूरी है। इसमें लापरवाही करने से भोजन पचने में भी दिक्कत होती है और रात की नींद भी डिस्टर्ब होती है।

Healthy Dinner Tips

; हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार सुबह का नाश्ता भारी और रात का खाना यानी डिनर काफी हल्का होना चाहिए। इससे मेटाबॉलिज्म और पाचन क्रिया सही रहती है। हैवी खाना पाचन संबंधी परेशानियां खड़ी करता है। रात के भोजन में बहुत देर नहीं करनी चाहिए। डिनर और सोने में कम से कम तीन घंटे का अंतर जरूर होना चाहिए।

रात के खाने में रोटी, दाल, मिक्स वेजिटेबल, सलाद और पत्तेदार हरी सब्जी को शामिल करना चाहिए। पत्तेदार हरी सब्जी में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। इसके सेवन से सेहत और डाइजेस्टिव सिस्टम दोनों अच्छे रहते हैं। डिनर में दाल से बनी खिचड़ी, दाल का सूप, वेजिटेबल सलाद, ओट्स और दलिया अच्छा होता है। ये सुपाच्य होते हैं यानि आसानी से पच जाने वाले। तो कुल मिलाकर कहना यही है कि खाना ऐसा जो पच जाए।

डिनर के बाद क्या करें?

एक बहुत जरूरी और मार्के की बात! अक्सर हम देर तक काम करते समय चाय या कॉफी का सेवन करते हैं, लेकिन डिनर के बाद इसे पीने से नींद आने में परेशानी होती है। चाय और कॉफी में कैफीन होता है, जो आपकी नींद को दूर भगाता है। ऐसे में इसे पीने से बचना चाहिए। डिनर करने के कुछ अंतराल पर गुनगुना दूध पीना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है, इससे हड्डियां मजबूत होती हैं और नींद भी बढ़िया आती है।

आईएएनएस

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।