17 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Honey Benefits: हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं है शहद, हेल्थलाइन और क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें इसके 4 बड़े फायदे और किन लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए

Honey Benefits: सुस्ती और कमजोरी से राहत पाने के लिए शहद कितना असरदार है? क्लीवलैंड क्लिनिक, हेल्थलाइन और बायोमेडिकल स्टडीज (PMC) से जानिए शहद खाने के फायदे, सही तरीका और किन्हें बरतनी चाहिए खास सावधानी।
3 min read
Google source verification

भारत

•

image

Nidhi Yadav

•

Oct 17, 2026

Glass jar of raw honey with wooden honey dipper on a wooden table, representing natural energy and health benefits.

आप जानते हैं कि रसोई में रखा शुद्ध शहद आपकी सुस्ती और थकान दूर करने के साथ-साथ सेहत को कई अन्य बेहतरीन फायदे भी देता है- प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- Chatgpt)

Honey Benefits: सुबह उठते ही शरीर में भारीपन, दिनभर बिना कोई भारी काम किए भी थकान और कमजोरी महसूस होना क्या यह कहानी आपके साथ भी रोज दोहराई जा रही है? आलम यह है कि कोई बीमारी पकड़ में नहीं आती, लेकिन शरीर है कि साथ देने को तैयार ही नहीं होता। ऐसे में अमूमन हमारे घरों में सलाह दी जाती है, थोड़ा शहद खा लिया करो, तुरंत एनर्जी आ जाएगी! सही खान-पान और कुदरती चीजों के इस्तेमाल से शरीर की आधी सुस्ती वैसे ही गायब हो जाती है। लेकिन सवाल यह है कि क्या शहद वाकई थकान मिटाने की संजीवनी है? या फिर इसे खाते वक्त कुछ सावधानियां भी बरतनी जरूरी हैं? आइए जानते हैं कि शहद खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं?

शहद कैसे देता है तुरंत एनर्जी?

जब शरीर में कोई बड़ी बीमारी न हो और फिर भी कमजोरी महसूस हो, तो इसका सीधा संबंध हमारे मेटाबॉलिज्म, ऑक्सीडेटिव स्ट्रैस और न्यूट्रिशन से होता है। रिफाइंड चीनी खाने पर ब्लड शुगर अचानक बढ़ता है और फिर तेजी से नीचे गिरता है, जिससे थकान और बढ़ जाती है। लेकिन शहद के मामले में ऐसा नहीं है। शहद में प्राकृतिक रूप से ग्लूकोज और फ्रक्टोज का संतुलन होता है। यह शरीर को तुरंत और लंबे समय तक टिकने वाली ताकत देता है। न्यूट्रिएंट्स जर्नल की रिसर्च के अनुसार, शहद में फ्लेवोनॉयड्स और फेनोलिक एसिड जैसे पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। ये शरीर में ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करके कोशिकाओं की मरम्मत करते हैं। शहद में प्रीबायोटिक गुण होते हैं, जो आंत के अच्छे बैक्टीरिया को पोषण देते हैं। पाचन दुरुस्त रहेगा, तो भोजन का पोषण सही से पचेगा और सुस्ती अपने आप दूर भागेगी।

शहद के 4 फायदे (जो मेडिकल रिसर्च भी मानती है)

हेल्थलाइन और बायोमेडिकल स्टडीज (PMC) में प्रकाशित 48 से अधिक क्लिनिकल ट्रायल्स के एनालिसिस से साबित हुआ है कि शहद केवल एक मीठा आहार नहीं, बल्कि एक प्राकृतिक औषधि है, इसके 4 बड़े फायदे निम्न है;

1.गले की खराश और खांसी का अचूक इलाजसर्दी- जुकाम या गले में खिचखिच होने पर शहद से बेहतर कोई घरेलू दवा नहीं। यह गले में एक सुरक्षात्मक परत बनाता है और बैक्टीरिया से लड़ता है। बच्चों में रात की खांसी शांत करने में यह ओवर-द-काउंटर सिरप जितना ही असरदार पाया गया है।

2. दिल की सेहत के लिए बेहतर- मेडिकल एक्सपर्ट्स की मानें तो शहद में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स रक्त धमनियों को सख्त होने से रोकते हैं। यह ट्राइग्लीसराइड्स को नियंत्रित करने और बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने में मदद करता है।

3. घाव भरने और त्वचा के लिए लाभकारी- शहद में कुदरती एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं। जलने या छोटे-मोटे घाव पर मेडिकल ग्रेड शहद लगाने से संक्रमण नहीं फैलता और घाव तेजी से भरता है।

4. बेहतर नींद में मददगार- अगर आपको रात में सुस्ती के बावजूद नींद नहीं आती, तो रात में एक चम्मच शहद लें। यह मस्तिष्क में ट्रिप्टोफैन को रिलीज करने में मदद करता है, जिससे सुकून की नींद आती है।

किन्हें बरतनी चाहिए खास सतर्कता?

क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, शहद कितना भी फायदेमंद क्यों न हो, गांठ बांध लें कि हर चीज हर किसी के लिए सही नहीं होती। जरा सी लापरवाही सेहत पर भारी पड़ सकती है। जानिए किन लोगों को शहद के इस्तेमाल में सावधानी बरतनी चाहिए;

  • 1 साल से छोटे बच्चे (सख्त मनाही)- 12 महीने से कम उम्र के शिशुओं को कभी शहद न दें। इसमें 'क्लॉस्ट्रिडियम बॉटुलिनम' (Clostridium botulinum) नामक बीजाणु हो सकते हैं, जो शिशुओं में इन्फेंट बॉटुलिज्म (Infant Botulism) जैसी जानलेवा बीमारी का कारण बन सकते हैं।
  • डायबिटीज के मरीज- हालांकि शहद का ग्लाइसेमिक इंडेक्स साधारण चीनी से कम होता है, लेकिन सीधा सा गणित है यह भी कार्बोहाइड्रेट और शुगर ही है। शुगर के मरीज डॉक्टर की सलाह के बिना और बिना नाप-तौल के शहद का सेवन न करें।
  • 1 चम्मच शहद में लगभग 61 कैलोरी होती है। वजन घटाने के नाम पर दिन में बार-बार शहद-पानी पीना उल्टा वजन बढ़ा सकता है।
  • जिन लोगों को पोलन (पराग कण) से सख्त एलर्जी है, उन्हें कच्चे (Raw) शहद से एलर्जी की शिकायत हो सकती है।

देखा जाए तो शहद कुदरत का दिया एक अनमोल तोहफा है, जो बिना किसी साइड इफेक्ट के आपकी शारीरिक सुस्ती और कमजोरी को दूर कर सकता है। लेकिन इसे दवा समझकर संतुलित मात्रा (दिन में 1-2 चम्मच) में ही इस्तेमाल करें। बाजार से प्रोसेस्ड और मिलावटी शहद खरीदने से बचें। जितना हो सके शुद्ध और रॉ हनी (Raw Honey) का ही चयन करें। अगर शहद के सेवन के बाद भी आपकी थकान हफ्तों तक बनी रहती है, तो इसे अनदेखा न करें तुरंत अपने नजदीकी डॉक्टर से मिलकर खून की जांच (जैसे हीमोग्लोबिन या विटामिन D/B12) जरूर करवाएं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल