28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weight lose drink :- चर्बी के साथ वजन घटाना चाहते हैं तो रोजाना पीएं जीरा-अजवाइन का यह ड्रिंक

Weight lose drink :- पेट की चर्बी और वजन कम करना हर किसी के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। लेकिन आप रोजाना जीरा-अजवाइन से तैयार यह ड्रिंक लेंगे। तो निश्चित ही कुछ ही दिनों में आपका वजन कम होने लगेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 7 Jun 2021, 8:41 AM IST

Weight Loss Tips

Weight Loss Tips

कोरोना काल में लोगों का वजन तेजी से बढ़ रहा है। क्योंकि अधिकतर लोग घर में रहकर ही काम कर रहे हैं। संक्रमण के भय से लोग बाहर भी नहीं निकल रहे हैं। ऐसे में एक्सरसाइज के अभाव में वजन कंट्रोल करना भी बहुत मुश्किल हो रहा है। इसलिए आप घर में रहकर यह ड्रिंक पीएं। जिससे निश्चित ही आपका weight lose होगा।

यह भी पढ़ें - दांतों को साफ और चमकदार बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय।

इस तरह करें तैयार-

वजन कम करने के लिए आप इस ड्रिंक का सेवन घर में कर सकते हैं। इसके लिए आप एक चम्मच जीरा, एक चम्मच सौंफ, एक चम्मच सोड़ा और एक चम्मच अजवाइन ले। अब दो गिलास पानी को एक बर्तन में डालकर उबलने के लिए रख दें। इसमें आप जीरा, सोड़ा, सौंफ और अजवाइन डाल दें। जब यह अच्छे से उबल जाए, तो इसमें शहद भी मिला दे। इसे हल्का गुनगुना होने छानकर पीएं। इसका रोजाना सेवन करने से आपका वजन कम होगा। लेकिन यह ड्रिंक रोजाना खाली पेट पीने से फायदा होगा।

यह भी पढ़ें - सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है जामुन।

पाचन तंत्र करता मजबूत-

जीरे में एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। जो पाचन तंत्र को भी मजबूत करता है। इसी के साथ आपकी बॉडी को डिटॉक्स करता है। इस कारण शरीर के विषैले पदार्थ भी बाहर निकल जाते हैं। जीरा पानी वजन कम करने का एक बेहतरीन उपाय है।

यह भी पढ़ें - हिमोग्लोबिन लेवल कम है, तो डाइट में शामिल करें यह फूड्स।

फाइबर और मिनरल्स -

सौंफ फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है। इसमें पर्याप्त मात्रा में मिनरल्स भी रहते हैं। इसलिए यह शरीर की चर्बी कम करने के लिए बहुत मददगार होती है। रक्त शुद्धि के लिए भी सौंफ काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है। इसका सेवन करने से कब्ज और सूजन जैसी समस्या भी कम होती है और पेट से संबंधित बीमारियों को भी दूर करती है।

यह भी पढ़ें- कमर दर्द से राहत पाने के लिए घर में करेंगे यह उपाय।

रोजाना करें एक्सरसाइज- आपको अपना वजन कंट्रोल में रखना है। तो उक्त उपाय के साथ आपको रोजाना 15 से 20 मिनट हल्की एक्सरसाइज जरूर करना चाहिए। जिससे आपका फेट भी कम होगा और आपका वजन भी कंट्रोल में रहेगा।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल