
knee and joint pain in winter
Knee and joint pain in winter : सर्दियों का मौसम कई लोगों के लिए सुकून भरा होता है, लेकिन यह मौसम घुटने और जोड़ों के दर्द से परेशान लोगों के लिए चुनौतियां लेकर आता है। ठंड के कारण मांसपेशियों और जोड़ों में अकड़न, सूजन और दर्द की समस्या बढ़ जाती है। इस समस्या से बचने के लिए सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. मीरा पाठक ने प्रभावी उपाय बताए हैं।
सर्दियों में तापमान में गिरावट के कारण रक्त वाहिकाएं सिकुड़ जाती हैं, जिससे रक्त प्रवाह कम हो जाता है और ऑक्सीजन की कमी होती है। यह जोड़ों में सूजन और दर्द को बढ़ाने का प्रमुख कारण है। इसके साथ ही वातावरण में दबाव में बदलाव से जोड़ों और लिगामेंट्स पर खिंचाव होता है, जिससे अकड़न महसूस होती है।
डॉ. मीरा पाठक ने बताया कि ठंड के दिनों में शारीरिक गतिविधियों में कमी और विटामिन डी की कमी से भी मांसपेशियों में जकड़न और दर्द बढ़ सकता है।
जोड़ों के दर्द से बचने के लिए शरीर को गर्म रखना सबसे महत्वपूर्ण है।
गर्माहट बनाए रखने से जोड़ों में दर्द और सूजन कम होती है।
डॉ. पाठक ने बताया कि हल्का योग, स्ट्रेचिंग और वॉकिंग सर्दियों में बेहद फायदेमंद होता है। ये न केवल मांसपेशियों को सक्रिय रखते हैं, बल्कि जोड़ों में लचीलापन भी बनाए रखते हैं।
सर्दियों में आहार पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
गर्म तेल से मसाज करना भी लाभकारी होता है। इससे मांसपेशियों की जकड़न कम होती है और रक्त संचार बेहतर होता है।
सर्दियों में कम पानी पीने की आदत मांसपेशियों को और सख्त बना सकती है। इसलिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और शरीर को हाइड्रेटेड रखें।
जोड़ों पर दबाव कम करने के लिए वजन संतुलित रखना बेहद जरूरी है। यदि दर्द ज्यादा हो तो डॉक्टर की सलाह के बिना पेन किलर का सेवन न करें।
सर्दियों में जोड़ों और घुटनों के दर्द से बचने के लिए अपने शरीर का ध्यान रखना और उचित जीवनशैली अपनाना आवश्यक है। गर्म कपड़े, नियमित व्यायाम, और सही आहार अपनाकर आप ठंड के इस मौसम का आनंद बिना किसी परेशानी के उठा सकते हैं।
Updated on:
11 Jan 2025, 7:31 AM IST
Published on:
11 Jan 2025, 7:31 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.