7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Liver Swelling Diet Plan: इन 5 चीजों को खाने से बढ़ सकता है लिवर में सूजन, समय रहते बदलें अपनी डाइट

Liver Swelling Diet Plan: लिवर हमारी सेहत का एक अहम हिस्सा है, लेकिन कुछ आम खाने-पीने की चीजें इसे धीरे-धीरे नुकसान पहुंचा सकती हैं। जानिए इन 5 चीजें के बारे में जिसे खाने से लिवर में सूजन बढ़ सकती हैं।

3 min read
Google source verification

भारत

image

Nisha Bharti

Apr 30, 2025

Liver Swelling Diet Plan: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में अक्सर लोग खाने-पीने का सही ध्यान नहीं रख पाते। बाहर का खाना, पैक्ड फूड और तली-भुनी चीजें स्वाद में भले अच्छी लगें लेकिन लिवर के लिए ये बेहद नुकसानदायक हो सकती हैं। लिवर शरीर का एक जरूरी अंग है जो खून को साफ करने, पाचन में मदद करने और टॉक्सिक तत्वों को बाहर निकालने का काम करता है। अगर लिवर में सूजन (Fatty Liver या Hepatitis) हो जाए तो इससे सेहत पर गंभीर असर पड़ सकता है।

अगर आप चाहते हैं कि आपका लिवर लंबे समय तक ठीक से काम करता रहे तो कुछ चीजों से दूरी बनाना जरूरी है। आइए जानते हैं वे 5 साधारण खाने की चीजों के बारे में जिन्हें खाने से लिवर में सूजन बढ़ सकती है। (Liver Swelling Diet Plan)

1. तली-भुनी चीजें (Fried Foods)

समोसे, कचौड़ी, पकौड़े, पूड़ी और बाजार में मिलने वाले फ्रेंच फ्राइज जैसी चीजें बहुत ज्यादा तेल में तलकर बनाई जाती हैं। इन्हें खाने में भले ही मजा आता हो लेकिन ये लिवर (Fatty Liver) के लिए नुकसानदायक होती हैं। इन चीजों में ट्रांस फैट और सैचुरेटेड फैट बहुत ज्यादा होता है जो लिवर में चर्बी जमा करने लगता है।

इससे लिवर में सूजन आने लगती है और धीरे-धीरे यह फैटी लिवर की बीमारी का कारण बन सकता है। अगर ये चीजें बार-बार खाई जाएं तो लिवर कमजोर होने लगता है और उसका सही तरीके से काम करना बंद हो सकता है।

यह भी पढ़ें:Foods To Avoid Kidney Disease: गर्मी में अगर किडनी से जुड़ी बीमारी है तो इन 6 चीजों से बनाएं दूरी, वरना बढ़ सकती है परेशानी

2. चीनी वाली चीजें (High Sugar Items)

आजकल बच्चों से लेकर बड़ों तक को मिठाइयों, चॉकलेट्स, बिस्किट्स और मीठे ड्रिंक्स का शौक होता है। इन सभी चीजों में बहुत ज्यादा मात्रा में रिफाइंड शुगर यानी प्रोसेस्ड चीनी होती है। जब यह चीनी शरीर में जाती है, तो लिवर उसे फैट में बदल देता है। यह फैट धीरे-धीरे लिवर में जमने लगता है जिससे वहां सूजन हो सकती है। ज्यादा मीठा खाने से वजन भी बढ़ता है और टाइप 2 डायबिटीज का खतरा भी रहता है।

3. एल्कोहल (Alcohol)

शराब लिवर के लिए सबसे खतरनाक मानी जाती है। अधिक शराब पीने से लिवर की सेल्स खराब होने लगती हैं और सूजन बढ़ती है। लंबे समय तक शराब का सेवन लिवर सिरोसिस जैसी गंभीर बीमारी की वजह बन सकता है। अगर यह आदत लंबे समय तक दारू का सेवन करते है तो लिवर सिरोसिस जैसी जानलेवा बीमारी हो सकती है। इसलिए अगर लिवर को बचाना है तो शराब से दूर रहना ही बेहतर है।

4. प्रोसेस्ड फूड (Processed Foods)

बाजार में मिलने वाले प्रोसेस्ड मीट, इंस्टेंट नूडल्स, चिप्स और पैकेट वाले स्नैक्स में प्रिजर्वेटिव और हानिकारक फैट्स होते हैं। ये चीजें लिवर की सामान्य काम करने की क्षमता को कम कर देती हैं और उसमें सूजन पैदा कर सकती हैं। अगर आप रोजाना इन चीजों का सेवन करते हैं तो यह धीरे-धीरे लिवर को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

यह भी पढ़ें:Fatty Liver Diet Plan: फैटी लिवर से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, जल्द मिल सकती है राहत

5. ज्यादा नमक (Excess Salt)

हमारे शरीर को एक सीमित मात्रा में नमक की जरूरत होती है लेकिन जब हम ज्यादा नमक लेने लगते हैं तो यह नुकसानदायक बन जाता है। खासतौर पर प्रोसेस्ड फूड, अचार, चिप्स, पापड़ जैसी चीजों में नमक बहुत ज्यादा होता है। ज्यादा नमक लेने से शरीर में पानी रुकने लगता है और लिवर पर दबाव बढ़ जाता है। इससे लिवर में सूजन आ सकती है और कई बार पेट फूलने की भी शिकायत होने लगती है।

कैसे रखें लिवर का ख्याल?

ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं।

हर मौसम में ताजे फल और सब्जियां खाएं।

हफ्ते में कम से कम 5 दिन 30 मिनट की वॉक जरूर करें।

ग्रीन टी या हल्दी वाला दूध पीना भी फायदेमंद होता है।

हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए शराब और तली चीजों से परहेज करें।

डिसक्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल जागरूकता के लिए है और यह किसी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी दवा या उपचार को अपनाने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लें।