18 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Occupational Asthma: बेकरी से लेकर हेल्थकेयर तक, इन कामों में बढ़ सकता है ऑक्यूपेशनल अस्थमा का खतरा

Occupational Asthma Cause: क्या ऑफिस या फैक्ट्री का माहौल आपकी सांसें फुला रहा है? मेयो क्लिनिक और क्लीवलैंड क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए ऑक्यूपेशनल अस्थमा के लक्षण, जोखिम भरे काम और इससे फेफड़ों को सुरक्षित रखने के उपाय!
2 min read
Google source verification

भारत

image

Nidhi Yadav

Sep 18, 2026

Occupational asthma symptoms,Work related asthma causes,Occupational asthma bakers,

ऑक्यूपेशनल अस्थमा क्या होता है- प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- Freepik)

Occupational Asthma Symptoms: जब हम रोजाना काम पर या अपनी नौकरी पर जाते हैं, तो सोचते हैं कि वहां हमारी सेहत सुरक्षित रहेगी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस जगह पर आप काम करते हैं, वहां की हवा भी आपको बीमार कर सकती है? क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, केमिकल्स या तेज गंध की वजह से फेफड़ों में होने वाली सांस की बीमारी को ऑक्यूपेशनल अस्थमा (Occupational Asthma) यानी कार्यस्थल से जुड़ा दमा कहते हैं।अक्सर लोग इसे मौसम बदलने की वजह से होने वाली साधारण एलर्जी या खांसी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन अगर आपकी सांस फूलने या खांसी की दिक्कत सिर्फ काम के दौरान या ऑफिस में ही ज्यादा बढ़ती है, तो इसे बिल्कुल भी हलके में न लें। आइए समझते हैं कि ऑक्यूपेशनल अस्थमा क्या है, यह किन नौकरियों में ज्यादा होता है और इससे कैसे बचा जा सकता है।

क्या होता है ऑक्यूपेशनल अस्थमा?

मेयो क्लिनिक के मुताबिक, ऑक्यूपेशनल अस्थमा एक ऐसी बीमारी है जो आपकी नौकरी या काम करने वाली जगह (वर्कप्लेस) की वजह से होती है या फिर वहां के माहौल में जाकर और ज्यादा बढ़ जाती है। जब आप रोज ऐसी जगह काम करते हैं जहां हवा में कुछ खास तरह के बारीक कण, धूल, केमिकल्स या गैस मौजूद होती हैं, तो सांस लेते वक्त ये आपके फेफड़ों में चले जाते हैं। धीरे-धीरे हमारा इम्यून सिस्टम इनके खिलाफ रिएक्ट करने लगता है, जिससे सांस की नलियों में सूजन आ जाती है, वे सिकुड़ जाती हैं और सांस लेने में तकलीफ होने लगती है।

किन कामों और पेशों में है इसका ज्यादा खतरा?

वैसे तो यह समस्या किसी भी धूल-धक्कड़ या केमिकल वाली जगह काम करने से हो सकती है, लेकिन कुछ पेशे ऐसे हैं जहां इसका जोखिम बहुत ज्यादा रहता है;

  • बेकरी और आटा चक्की का काम।
  • हेल्थकेयर और हॉस्पिटल वर्कर।
  • ब्यूटी पार्लर और सैलून।
  • पेंटिंग और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री।
  • खेती-किसानी और पशुपालन।
  • सफाई और लांड्री का काम।

ऑक्यूपेशनल अस्थमा के मुख्य लक्षण

  • सांस लेते समय सीटी जैसी आवाज आना (Wheezing)।
  • लगातार खांसी और सांस फूलना।
  • छाती में जकड़न।
  • आंखों और नाक में परेशानी।

इससे बचाव और सावधानियां

अगर आपको लगता है कि आपकी नौकरी की वजह से आपकी सेहत बिगड़ रही है, तो इन बातों का ध्यान रखकर आप खुद को काफी हद तक सुरक्षित रख सकते हैं;

  • मास्क का इस्तेमाल करें।
  • हवा का आने-जाने का रास्ता (Ventilation)।
  • केमिकल्स से दूरी बनाकर रखें।
  • डॉक्टर से सही समय पर सलाह लें।
डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।