25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Health / Oral Cancer Symptoms : मुंह के कैंसर के ये 15 लक्षण न करें नजरअंदाज, जानिए पूरी जानकारी

Oral Cancer Symptoms : मुंह के कैंसर के ये 15 लक्षण न करें नजरअंदाज, जानिए पूरी जानकारी

Oral Cancer Symptoms : मुंह का कैंसर एक खतरनाक बीमारी है जिसमें मुंह के अंदर कोशिकाएं बेकाबू होकर बढ़ती हैं। यह अक्सर तंबाकू या नशे से जोड़ा जाता है, पर सिर्फ यही वजह नहीं होती। अगर मुंह में कोई छाला 15 दिन से ज़्यादा रहे तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Manoj Vashisth

•

Updated: 15 May 2025, 12:41 PM IST

Oral Cancer Symptoms

Oral Cancer Symptoms

Oral Cancer Symptoms in Hindi : मुंह का कैंसर एक खतरनाक बीमारी है। इसमें होता ये है कि मुंह के अंदर की चमड़ी या मांस में कोशिकाएं बेकाबू होकर बढ़ने लगती हैं। जब भी हम मुंह के कैंसर की बात सुनते हैं, तो सबसे पहले हमारे मन में आता है कि यह तंबाकू खाने, बीड़ी-सिगरेट पीने या कोई और नशा करने से होता है। यह बात काफी हद तक सही है, लेकिन यह सिर्फ नशे की वजह से ही नहीं होता। इसके और भी कई कारण हो सकते हैं। जयपुर से सीनियर ENT डॉक्टर भीम सिंह पांडेय न बताया अगर मुंह में अंदर 15 दिनों से ज्यादा कोई छाला है तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।

Oral Cancer Symptoms : मुंह का कैंसर सिर्फ नशे से ही नहीं, बल्कि कई और वजहों से भी हो सकता है

HPV इन्फेक्शन: यह एक तरह का वायरस (कीटाणु) होता है जिसका इन्फेक्शन होने पर भी खतरा बढ़ जाता है।

मुंह की ठीक से सफाई न रखना: अगर हम अपने मुंह और दांतों को ठीक से साफ नहीं रखते।

दांतों की कोई पुरानी समस्या: जैसे टेढ़े-मेढ़े दांत जो मुंह में रगड़ खाते रहें, या नकली दांतों का ठीक से फिट न होना।

मुंह या दांतों में कोई घाव या जलन: अगर कोई ज़ख्म या जलन लंबे समय तक मुंह या दांतों में बना रहे और ठीक न हो।

शरीर में ज़रूरी चीज़ों की कमी: खान-पान सही न होने से शरीर में कुछ खास पोषक तत्वों की कमी हो जाना।

खान्दानी वजह: कभी-कभी यह बीमारी परिवार में पीढ़ी दर पीढ़ी भी चलती है (जेनेटिक्स)।

Mouth Cancer: नसा न करने वालों में Oral Cancer के लक्षण


डॉक्टर भीम सिंह पांडेय ने कहा मुंह का कैंसर सिर्फ नशे से ही नहीं, बल्कि कई और वजहों से भी हो सकता है, जिनमें साफ-सफाई की कमी, इन्फेक्शन या शरीर की अंदरूनी दिक्कतें शामिल हैं। अगर आपके मुंह में कहीं सफेद रंग के धब्बे या चकत्ते दिखते हैं, और जब आप खाना खाते हैं (खासकर मसाले वाला) तो वहां जलन या मिर्च लगती है, तो भी तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। मुंह के कैंसर के शुरुआती लक्षण कभी-कभी बहुत मामूली लग सकते हैं, लेकिन समय के साथ ये गंभीर हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें : Right Way to Eat Chia Seeds : चिया सीड्स खाने का सही तरीका, 20 मिनट भिगोना है जरूरी : डायटीशियन की सलाह

मुंह का कैंसर क्या होता है? (What is Oral Cancer)

मुंह का कैंसर एक ऐसी बीमारी है जो हमारे मुंह के अंदर कई अलग-अलग जगहों पर हो सकती है। यह अक्सर होंठों पर, जीभ के आसपास (खासकर नीचे या किनारों पर), जीभ के पिछले हिस्से में, या मुंह के ऊपरी हिस्से जिसे हम 'तालू' कहते हैं, वहां पाया जा सकता है। मुंह के अंदर (होंठों से लेकर गले तक के शुरुआती हिस्से) के किसी भी हिस्से में होने वाले कैंसर को ही 'मुंह का कैंसर' कहते हैं।

मुंह के कैंसर के शुरुआती लक्षण (Early Symptoms of Oral Cancer)

- मुंह में कोई छाला या ज़ख्म जो दो-तीन हफ्ते से ज़्यादा समय से हो और ठीक न हो रहा हो।

- गाल के अंदर या मसूड़ों पर कोई मोटा या सख्त दाग या धब्बा जैसा महसूस होना।

- मुंह के अंदर या जीभ पर कहीं सफेद या लाल रंग के धब्बे दिखना।

- कुछ भी चबाने, बोलने या निगलने (घटकने) में दिक्कत होना।

- दांतों का बिना किसी वजह के हिलना या अपने आप गिर जाना।

- गले में लगातार दर्द रहना।

- कान में दर्द होना।

- जबड़े या गाल में सूजन आ जाना।

- मुंह से बार-बार खून आना।

- आवाज़ का बदल जाना या भारी हो जाना।

- सांसों से लगातार बदबू आना (जो ब्रश करने से भी न जाए)।

- बिना किसी वजह के अचानक वज़न कम होना।

- भूख कम लगना।

- गले में कोई गांठ बनना जो लंबे समय तक बनी रहे।

यह भी पढ़ें : Lemon Water : 1 दिन में आपको कितना नींबू पानी पीना चाहिए

Oral Cancer Symptoms : मुंह के कैंसर का पता कैसे लगाते हैं? कौन से टेस्ट होते हैं?

मुंह के कैंसर का पता लगाने के लिए डॉक्टर एक खास टेस्ट करते हैं जिसे बायोप्सी (Biopsy) कहते हैं।

इसमें जहां कहीं डॉक्टर को मुंह में कोई शक लगता है (जैसे छाला, धब्बा या गांठ), वहां से मांस का एक बहुत छोटा टुकड़ा लेकर उसे लैब में जांच के लिए भेजा जाता है।

इस बायोप्सी और कुछ दूसरे टेस्ट की मदद से डॉक्टर पक्का बता पाते हैं कि कैंसर है या नहीं।

सबसे अच्छी बात यह है कि अगर मुंह के कैंसर का पता शुरुआत में ही, यानी पहली स्टेज में ही चल जाए, तो इसका इलाज काफी हद तक आसान हो जाता है और इसे पूरी तरह ठीक करने के मौके भी बहुत ज़्यादा होते हैं। इसलिए लक्षणों पर ध्यान देना बहुत ज़रूरी है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।