3 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Pancreatic Cyst: पेट में दर्द और अचानक वजन घटने को न करें नजरअंदाज, हो सकता है पैन्क्रियाटिक सिस्ट का संकेत

Pancreatic Cyst Cause: पेट में लगातार दर्द और अचानक वजन घटने को न करें नजरअंदाज! मेयो क्लिनिक और क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए पैन्क्रियाटिक सिस्ट (Pancreatic Cyst) के लक्षण, कारण और डॉक्टर से कब मिलना चाहिए।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Nidhi Yadav

Sep 03, 2026

pancreatic cyst symptoms and causes ,unexplained weight loss and abdominal pain,pancreatic cyst vs pseudocyst,

पैन्क्रियाटिक सिस्ट क्या होती है- प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- Freepik)

Pancreatic Cyst Symptoms: आजकल की भागदौड़ में हम पेट दर्द या गैस जैसी परेशानियों को हल्का मानकर टाल देते हैं। लेकिन अगर आपके पेट के ऊपरी हिस्से में लगातार दर्द बना रहता है और बिना किसी कोशिश के आपका वजन तेजी से गिर रहा है, तो इसे बिल्कुल भी अनदेखा न करें। यह पैन्क्रियाटिक सिस्ट (Pancreatic Cyst) का इशारा हो सकता है। यह पेट से जुड़ी एक ऐसी समस्या है जिसके बारे में इंसान को तब तक भनक भी नहीं लगती, जब तक यह अंदर ही अंदर बढ़ न जाए। आइए समझते हैं कि यह बीमारी क्या है, इसके लक्षण क्या हैं और इससे कैसे बचा जा सकता है।

क्या होता है पैन्क्रियाटिक सिस्ट?

क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, हमारे पेट के ऊपरी हिस्से में पैन्क्रियास (अग्न्याशय) नाम का एक छोटा सा अंग होता है। इसका मुख्य काम हमारे खाए हुए खाने को पचाना और शरीर में शुगर को कंट्रोल करने के लिए इंसुलिन बनाना होता है। जब इसी अंग के अंदर या इसके ऊपर पानी या मवाद से भरी एक छोटी सी थैली बन जाती है, तो उसे डॉक्टरी भाषा में 'पैन्क्रियाटिक सिस्ट' कहते हैं। ये मुख्य रूप से दो तरह के होते हैं;

  • स्यूडोसिस्ट- ये ज्यादातर साधारण थैलियां होती हैं जिनमें कैंसर का कोई खतरा नहीं होता। ये आमतौर पर पेट में पुरानी सूजन की वजह से बनती हैं।
  • ट्रू सिस्ट- ये ऐसी थैलियां होती हैं जिन्हें अगर लंबे समय तक छोड़ दिया जाए, तो आगे चलकर इनमें कैंसर पनपने का डर रहता है।

शरीर में क्या-क्या बदलाव दिखते हैं?

मेयो क्लिनिक के मुताबिक, जब तक यह सिस्ट बहुत छोटा होता है, तब तक कोई तकलीफ महसूस नहीं होती। अक्सर लोग किसी और बीमारी का अल्ट्रासाउंड या सीटी स्कैन करवाते हैं, तब जाकर इसका अचानक पता चलता है। लेकिन जब इसका साइज बड़ा होने लगता है, तो शरीर ये इशारे देने लगता है;

  • पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द होना।
  • अचानक वजन का गिरना।
  • खाना पचाने में दिक्कत।
  • आंखों और त्वचा का पीला पड़ना।
  • पेट में भारीपन महसूस होना।

यह समस्या क्यों होती है?

  • पेट में पुरानी सूजन।
  • ज्यादा शराब पीना।
  • पेट में चोट लगना।
  • परिवार में पहले से किसी को पेट या पैन्क्रियास की बीमारी रही हो।

डॉक्टर के पास कब जाना चाहिए?

मेयो क्लिनिक के अनुसार, अगर आपको ऊपर बताए गए लक्षण अपने शरीर में दिख रहे हैं, तो किसी अच्छे पेट के डॉक्टर (Gastroenterologist) को जरूर दिखाएं। अगर पेट में अचानक बर्दाश्त न होने वाला तेज दर्द उठे, तेज बुखार आ जाए या उल्टी होने लगे, तो बिना देर किए अस्पताल भागें। यह सिस्ट के फटने का संकेत हो सकता है। समय रहते अल्ट्रासाउंड या सीटी स्कैन कराने से डॉक्टर सही बीमारी पकड़ लेते हैं और सही इलाज शुरू हो पाता है।

डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।