scriptHealth Tips: डिनर के बाद अक्सर खाते हैं आम तो जान लीजिए इसके बॉडी पर पड़ने वाले प्रभाव, सेहत पर होते हैं ये 4 असर | side effects of eating mangoes aam khane ke nuksan | Patrika News

Health Tips: डिनर के बाद अक्सर खाते हैं आम तो जान लीजिए इसके बॉडी पर पड़ने वाले प्रभाव, सेहत पर होते हैं ये 4 असर

locationनई दिल्लीPublished: May 27, 2022 09:06:06 pm

Submitted by:

Neelam Chouhan

Mangoes Side Effects: आम का सेवन बॉडी के लिए अच्छा होता है, लेकिन क्या आपको पता है कि आम का ज्यादा मात्रा में सेवन से शरीर को कई सारे समस्यायों का सामना करना पड़ सकता है।
 

डिनर के बाद अक्सर खाते हैं आम तो जान लीजिए इसके बॉडी पर पड़ने वाले प्रभाव, सेहत पर होते हैं ये 4 असर

side effects of eating mangoes

Mangoes Side Effects: आम का सेवन सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है, आम के सेवन से पेट दर्द, अपच, वजन का बढ़ना आदि सारे समस्यायों का सामना करना पड़ सकता है। आम में फाइबर की मात्रा भरपूर होती है, वहीं कैलोरी की मात्रा बहुत ही ज्यादा कम होती है। इसलिए जानिए आम को डिनर यानी रात में खाना खाने के बाद क्यों नहीं करना चाहिए। रात में आम खाने से जानिए कौन-कौन सी समस्याएं हो सकती हैं।
 
डिनर में आम खाने के प्रभाव

बॉडी के तापमान को बढ़ाता है

रात में जो लोग आम खाते हैं उन्हें इस बात को भी ध्यान में रखना चाहिए कि तासीर गर्म होती है, जिसके कारण ये शरीर को नुकसान पंहुचा सकता है। कई बार आम को थोड़ा भी ज्यादा सेवन कर लेने पर फोड़े-फुंसी, दाग, दाने निकलने की समस्या हो जाती है। जिन लोगों की त्वचा पर पहले से ही एक्ने हो उन्हें आम का सेवन करते समय खास ध्यान रखना चाहिए
 
डायबिटीज को करता है कंट्रोल
डायबिटीज की समस्या से ग्रसित रहते हैं तो आम का डिनर के बाद सेवन नुकसानदेह साबित हो सकता है, आम के सेवन से शुगर लेवल हाई हो सकता है, इसलिए यदि डायबिटीज के पेशेंट हैं तो आम के सेवन को अवॉयड करना चाहिए।
बढ़ा सकता है वेट को
आम के रोजाना सेवन से आपका वेट बढ़ सकता है, इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत ही ज्यादा होती है, यदि डिनर के बाद आप आम का सेवन करते हैं, तो शरीर को कई सारे नुकसान हो सकते हैं, इसलिए वेट कंट्रोल कि सोंच रहे हैं तो आम के सेवन को अवॉयड करें।

यह भी पढ़ें: बार-बार यूरिन आना हो सकता है कई सारे गंभीर बीमारियों का संकेत, जानिए कारण और उपायों के बारे में

 
पेट में हो सकती है दर्द की समस्या
अक्सर पेट में यदि दर्द और अपच की समस्या रहती हो तो आपको आम का सेवन नहीं करना चाहिए, आम के सेवन से पेट में दर्द, गैस, अपच कई प्रकार की समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, इसलिए आपको आम के सेवन को ज्यादा मात्रा में अवॉयड करना चाहिए, इसकी तासीर गर्म होती है, इसलिए रात के बजाय दोपहर में ही इसका सेवन करें।

यह भी पढ़ें: बेकिंग सोडा और नींबू जैसी इन 4 चीजों से हटा सकते हैं ब्लैक हेड्स को, जानें त्वचा में कैसे करें इस्तेमाल

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। ‘पत्रिका’ इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो