11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुबह उठते ही सिरदर्द के कई कारण, आंखों और बीपी की जांच कराएं

सवाल-सुबह उठते ही सिर में हल्का दर्द रहता है। ऐसा क्यों हो रहा है। कोई सलाह दें? कई पाठक
less than 1 minute read
Google source verification
सिरदर्द

सिरदर्द

सवाल-सुबह उठते ही सिर में हल्का दर्द रहता है। ऐसा क्यों हो रहा है। कोई सलाह दें? कई पाठक
जवाब- कई बार अच्छी नींद नहीं आने से सुबह उठने पर थकान और सिरदर्द होता है। सिरदर्द के साथ जी मिचलाना और आंखों से धुंधला दिखाई देता है तो माइग्रेन भी हो सकता है। सिर में एक तरफ दर्द भी माइग्रेन का ही लक्षण है। कई बार बीपी बढऩे के कारण भी सुबह उठते ही सिर में दर्द होता है। आंखों में परेशानी होने पर भी सिर में दर्द की समस्या हो सकती है। इससे बचाव के लिए रात में पर्याप्त नींद लें। दिनचर्या और डाइट ठीक रखें। तत्काल डॉक्टर से आंखों और बीपी की जांचें करवानी चाहिए।

सवाल-लंबे समय से शुगर की समस्या है। पेट भरा-भरा रहता, कब्ज और भूख नहीं लगती है? एक 56 वर्षीय पाठक
जवाब- जिनको काफी समय से डायबिटीज है उन्हें पेट संबंधी परेशानी हो सकती है। इसे डायबिटिक गैस्ट्रोपैथी कहते हैं। इसमें पाचन क्रियाएं सुस्त हो जाती है। अपच और कब्ज की समस्या होने लगती है। इसके लिए बीमारी को नियंत्रित रखें। खानपान का विशेष ध्यान रखें। रोजाना 45 मिनट व्यायाम करें। हरी सब्जियां और कम मीठे फल भरपूर मात्रा में लें। रात में सोने से पहले गुनगुने दूध से भूसी भी ले सकते हैं। डाइट में मोटा अनाज लें।
डॉ. विनय सोनी व डॉ. पुनीत रिझवानी, सीनियर फिजिशियन

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल