29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Health Tips: रोजाना न नहाने के इन सीक्रेट साइड इफेक्ट्स से बचें और इम्यूनिटी को बनाएं मजबूत

Health Tips: नहाना हमारे दिनचर्या का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। यह न केवल हमारे शारीरिक स्वच्छता को बनाए रखने में मदद करता है, बल्कि हमारे मानसिक स्वास्थ्य को भी सुदृढ़ करने में सहायक होता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Manoj Vashisth

•

Updated: 15 Sep 2023, 12:30 PM IST

side-effects-of-not-bathing.jpg

Health Tips: नहाना हमारे दिनचर्या का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। यह न केवल हमारे शारीरिक स्वच्छता को बनाए रखने में मदद करता है, बल्कि हमारे मानसिक स्वास्थ्य को भी सुदृढ़ करने में सहायक होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह रोजाना नहाने के सीक्रेट साइड इफेक्ट्स का भी प्रभाव डाल सकता है?

रोजाना स्नान करने से स्वास्थ्य और त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं दूर हो जाती हैं, वहीं कई लोग रोजाना स्नान करना पसंद नहीं करते हैं, ऐसे में उन्हें जानना चाहिए कि स्वास्थ्य को कौन-कौन से साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। आइए, हम इस लेख में जानेंगे कि नियमित नहाने के इन साइड इफेक्ट्स के अलावा, इसका आपकी इम्यूनिटी पर कैसे असर पड़ता है और इससे कैसे बचा जा सकता है।

यह भी पढ़े-Jeera Benefits : जीरा है बेहद करामाती , रोजाना जीरा खाकर रखें पेट से हार्ट तक की सेहत का ख्याल

Health Tips: रोजाना सुबह उठकर सबसे पहले का फ्रेश होते हैं फिर दांतों से लेकर खुद को साफ करते हैं फिर ही अपने दिन की शुरआत करते हैं, लेकिन कई सारे व्यक्ति ऐसे भी हैं जिन्हें नहाना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है, ऐसे में उन्हें स्किन से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं, जैसे कि पिम्पल्स, रिंकल्स, डार्क स्पॉट्स आदि। ऐसे में इसका असर उनके पेट की सेहत के ऊपर भी पड़ता है और धीरे-धीरे उनका इम्यून सिस्टम खराब होने लग जाता है। ऐसे में जानिए कि यदि आप भी रोजाना नहाना पसंद नहीं करते हैं तो आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कौन-कौन सी समस्याएं हो सकती हैं।

त्वचा से जुड़ी दिक्क्तें बढ़ सकती हैं
जो व्यक्ति रोजाना स्नान करना पसंद नहीं करते हैं उन्हें त्वचा से जुड़ी कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं, क्योंकि रोजाना नहाने से धूल-मिट्टी, प्रदूषण जैसी कई समस्याएं दूर हो जाती हैं। वहीं न नहाने से इनकी लेयर त्वचा में जम जाती है, जिसके कारण स्किन में रिंकल्स, पिम्पल्स जैसी अन्य समस्याएं होने का खतरा बढ़ जाता है।

यह भी पढ़े-Health Tips : पीलिया को जड़ से मिटाएं नीम और मुलेठी के जादूई संगम से, जानिए कैसे करें सेवन

सूजन के साथ बढ़ सकता है दर्द की समस्या
कई बार न नहाने के कारण भी सूजन और दर्द के जैसी कई समस्याएं बढ़ने का खतरा बहुत ही ज्यादा रहता है, क्योंकि नहाने से रक्त प्रवाह अच्छे से होता है, इसलिए रक्त प्रवाह में सुधार लेकर आना चाहते हैं तो रोजाना नहाने की आवश्य्कता होती है। ज्यादा फायदा चाहते हैं तो आप दिन में दो बार जरूर नहाएं। ताकि बॉडी को भरपूर मात्रा में ऑक्सीजन मिले वहीं दर्द और ऑक्सीजन से जुड़ी समस्यायों को दूर करने के लिए आप गुनगुने पानी से स्नान कर सकते हैं।


चिंता और तनाव की समस्या
यदि व्यक्ति रोजाना नहीं नहाता है तो उसके दिमाग में किसी न किसी चीज की चिंता बनी रहती है, रोजाना नहाने से व्यक्ति चिंता से मुक्त हो जाता है, क्योंकि शरीर में हैप्पी हार्मोन रिलीज होता है, जिसके कारण ब्लड फ्लो सही से होने लग जाता है। रोजाना नहाने से बॉडी का तापमान भी संतुलित रहता है, इसलिए रोजाना जरूर नहाएं।

यह भी पढ़े-रोज़ाना खाएं ये 10 फूड्स, कभी पास नहीं आएंगी बीमारियां

बॉडी से स्मेल आना
जो लोग रोजाना नहीं नहाते हैं उनके बॉडी से अजीब किस्म की स्मेल आती है, खासकर गर्मियों के मौसम में क्योंकि इस मौसम में पसीना आने के कारण बुरे बैक्टेरिया बहुत ही ज्यादा बढ़ जाते हैं जो न केवल त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं बल्कि इनका इफ़ेक्ट इम्यून सिस्टम के ऊपर भी पड़ता है। इसलिए बॉडी से बदबू की समस्या को दूर करने के लिए रोजाना नहाने की बहुत ही ज्यादा आवश्य्कता होती है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।