Fatty liver detox drink : हमारे शरीर में डिटॉक्सिफिकेशन और फ़िल्ट्रेशन का कार्य लिवर करता है, लेकिन जब इस महत्वपूर्ण अंग में वसा जमा हो जाती है, तो यह डिटॉक्स प्रक्रिया को सही तरीके से नहीं कर पाता। इस स्थिति में कई प्रकार की बीमारियाँ शरीर में विकसित होने लगती हैं। फैटी लिवर (Fatty liver) की समस्या होने पर शराब, फलों का रस, मॉकटेल या कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन नहीं करना चाहिए, जबकि लिवर डिटॉक्स में सहायक गुणों से भरपूर हेल्दी ड्रिंक्स को अपने आहार में शामिल करना चाहिए।