scriptये पांच एक्सरसाइज पेट का फैट हटाने में रहतीं मददगार | these 5 exercise can reduce weight | Patrika News

ये पांच एक्सरसाइज पेट का फैट हटाने में रहतीं मददगार

locationजयपुरPublished: Dec 19, 2019 01:09:37 pm

Submitted by:

Hemant Pandey

अधिक व्यस्तता और फिजिकल एक्टिविटी की कमी से पेट का बाहर निकलना सामान्य बात हो गई है। इसे विसरल फैट कहते हैं।

ये पांच एक्सरसाइज पेट का फैट हटाने में रहतीं मददगार

ये पांच एक्सरसाइज पेट का फैट हटाने में रहतीं मददगार

अधिक व्यस्तता और फिजिकल एक्टिविटी की कमी से पेट का बाहर निकलना सामान्य बात हो गई है। इसे विसरल फैट कहते हैं। यह न केवल शरीर को बेडौल करता है बल्कि कई गंभीर बीमारियों का कारण भी है। जानते हैं कुछ व्यायाम के बारे में जिन्हें नियमित करने से पेट अंदर हो सकता है। इन्हें एक्सपर्ट की सलाह से ही करें।
डेड बग
यह व्यायाम पेट अंदर करने के साथ कोर डेवलप के लिए किया जाता है। लोअर बैक को भी मजबूत बनाता है। इसके रोजाना 3 सेट कर सकते हैं। इसमें सांस पर ध्यान रखना चाहिए। एक्सरसाज शुरू करते समय ध्यान केंद्रित करें। इस दौरान पेट अंदर की ओर खींचें। बीपी और हार्ट के रोगी हैं तो ज्यादा देर तक सिर न उठाएं।
प्लैंक
एल्बो प्लैंक से पेट तेजी से अंदर हो जाता है। लोगों में भ्रम है कि जितनी अधिक देर तक रोकते हैं तो फायदा ज्यादा होता है। ऐसा न करें। एक बार में 30-50 सेकंड तक ही करें। पोजिशन का ध्यान रखें। बॉडी स्ट्रेट रहे। जमीन की ओर देखना होता है। शोल्डर रिलेक्स और चेस्ट आउट रखें। जिन्हें बैक इंजरी और पेट की समस्या है वे धीरे-धीरे शुरू करें।
रशियन ट्विस्ट
यह रोटेशन मूवमेंट एक्सरसाइज है। इससे पेट का फैट तेजी से बर्न होता है। कमर की तरफ की चर्बी भी बर्न होती है। रीढ़ पर भी असर आता है इसलिए जोर से न करें। इसके 20-30 रैप्स करें। हर सेट के बीच 20-25 सेकंड का अंतर रखें। गर्दन का मूवमेंट कम रखें। हर्निया व सर्जरी के रोगी न करें। सीजेरियन डिलीवरी हुई है तो 6 माह बाद ही इसे करें।
बर्ड डॉग
इसको हर उम्र के लोग कर सकते हैं। यह सीधे पेट के मसल्स पर असर करती है जिससे पेट अंदर जाता है। इसमें एक पैर और हाथ एकसाथ उठाना होता है। इसे 30 रैप्स कर सकते हैं। इसमें जमीन की ओर देखना रहता है। इसमें ध्यान केंद्रित रखने की जरूरत पड़ती है। डिप्रेशन के रोगी कम समय ही करें। उन्हें लो फील हो सकता है
स्टैंडिंग वुडचॉप
इसको डंबल या फिर बिना वजन उठाएं भी कर सकते हैं। इसेे 10-10 रैप्स 3-4 सेट में करें। अगर वजन कम करना है तो इसको शुरू में ही कर लें। इससे कोर एक्टिव होते हैं और फैट तेजी से बर्न होता है।
अजय सिंह
सेलिब्रेटी फिटनेस टे्रनर, जयपुर

ट्रेंडिंग वीडियो