29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bad drinks for health :- सेहत के लिए नुकसानदायक हैं ये ड्रिंक, पीना छोड़े नहीं तो इस तरह करें सेवन

Bad drinks for health :- कुछ ड्रिंक ऐसे होते हैं। जिन्हें हम या तो रोजाना या अधिकतर उपयोग में लाते हैं। इनसे हमारे शरीर को फायदा कम और नुकसान ज्यादा होता है। इससे हमारा बुढ़ापा भी जल्दी नजर आने लगता है। इसलिए अगर आप इसे छोड़ नहीं सकते हैं। तो कम से कम कंट्रोल में पीएं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 23 Jun 2021, 5:37 PM IST

Bad drinks for health

Bad drinks for health

हमारी Skin जितनी अधिक हाइड्रेट और स्वस्थ होगी। हम उतने ही अधिक सुंदर और आकर्षक नजर आएंगे। लेकिन हमारी त्वचा ही रूखी, बेजान या शुष्क हो जाएगी। तो हम समय से पहले बूढ़े नजर आने लगेंगे। ऐसा ही कुछ होता है इन चार ड्रिंक के अत्यधिक सेवन से। इसलिए आप इनका सेवन बहुत सीमित मात्रा में करें तो बहुत अच्छा है।

दरअसल हमारी त्वचा जितनी हाइड्रेट होती है, उतनी ही स्वस्थ रहती। इसे हाइड्रेट रखने के लिए हमें अधिक से अधिक मात्रा में लिक्विड पदार्थ लेना उपयोगी होता है। लेकिन कुछ लिक्विड ऐसे होते हैं। जो हमारे शरीर के लिए नुकसानदायक होते हैं। इनसे हमें बचना चाहिए।

यह भी पढ़ें - मच्छरों को दूर भगाने के लिए घर और आसपास लगाएं ये फूलदार पौधे।

ये ड्रिंक कर देंगे समय से पहले बूढ़ा-

अधिकतर ब्यूटीशियन और डाइटिशियन लोगों को स्वस्थ रहने के लिए अधिक से अधिक लिक्विड डाइट डाइट लेने की सलाह देते हैं। ऐसे में अधिकतर लोग लिक्विड डाइट को चाय, काफी सॉफ्ट ड्रिंक और अल्कोहल मान लेते हैं। इनका सेवन भी जमकर करने लगते हैं। हालांकि यह लिक्विड डाइट जरूर है। लेकिन चाय-कॉफी में पाया जाने वाला कैफ़ीन और सॉफ्ट ड्रिंक्स में उपयोग होने वाले प्रिजर्वेटिव आपकी त्वचा से पानी की मात्रा को कम करते हैं। इसलिए यह आपकी त्वचा के लिए नुकसानदायक होते हैं।

यह भी पढ़ें - लंबी उम्र तक फिट रहने के लिए बच्चों को शुरू से करवाएं व्यायाम की शुरुआत।

त्वचा में बढ़ाता है रूखापन-

चाय-कॉफी ओर सॉफ्ट ड्रिंक आदि के अधिक सेवन से हमारे शरीर की ब्लड कैपिलरीज संकीर्ण हो जाती है। जिससे त्वचा में रूखापन बढ़ता है। क्योंकि यह हमारे शरीर की और आर्टरीज और त्वचा के बीच कैपिलरीज कम करती है। यह ड्रिंक हमारे शरीर की आर्टरीज में पहुंचती है और इनके कारण हमारे कैपिलरीज का आकार घट जाता है। इस कारण यह हमारी त्वचा की कोशिकाओं में रक्त, ऑक्सीजन, पोषक तत्व और पानी की सप्लाई को बहुत कम कर देती है। जिससे त्वचा रूखी होती है।

यह भी पढ़ें - बारिश के मौसम में बालों को स्वस्थ और चमकदार रखने अपना यह घरेलू उपाय।

इस तरह करें बचाव-

आप अगर इन चीजों का सेवन छोड़ नहीं सकते हैं। तो इन्हें कंट्रोल में पिए और हो सके तो चाय काफी सोड़ा आदि सॉफ्ट ड्रिंक पीने से पहले आप एक गिलास पानी जरूर पी लें। ऐसा करने से इन ड्रिंक का असर आपकी त्वचा को अधिक नुकसान नहीं पहुंचाएगा और आपकी स्किन भी डैमेज नहीं होगी। लेकिन इसका यह मतलब भी नहीं है कि आप इसकी आदत बनाए रखें। आप इनका कम से कम सेवन करें और जब कम से कम सेवन करें तो भी एक गिलास पानी जरूर पी लें।

यह भी पढ़ें - आंखों की रोशनी बढ़ाने इन तीन चीजों का करें रोज सेवन।

इतनी मात्रा में पीएं चाय काफी-

आपको चाय और काफी दोनों लिमिटेड मात्रा में पीना चाहिए। हो सके तो चाय दिन में सिर्फ एक या दो कप ही पीएं। लेकिन काफी तो दिन भर में एक ही कप काफी होती है। सोड़ा भी एक बार से अधिक नहीं पिए। अल्कोहल स्किन सेल्स को मिलने वाले पोषण को कम कर देता है। जिससे त्वचा में सूजन, रोम छिद्रों का आकार बढ़ना आदि समस्याएं होती है। इसलिए आप इसका सेबन नहीं करे वही अच्छा है। इसकी जगह आप रसीले फलों का रस, ग्रीन टी, दूध आदि का सेवन कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।