29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Eye care tips :- आंखों की रोशनी बढ़ाने इन तीन चीजों का करें सेवन, चश्मा भी हो जाएगा दूर

Eye care tips :- जिन लोगों की आंखों की रोशनी समय से पहले कमजोर हो रही है। जो लोग अधिकतर समय मोबाइल, लैपटॉप और कंप्यूटर बिताते हैं। उन्हें कुछ घरेलू चीजों का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इस घरेलू उपाय से उनकी आंखों की रोशनी तो बढ़ेगी ही सही, साथ ही हो सकता है उनका चश्मा भी कुछ दिनों में उतर जाए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 22 Jun 2021, 2:27 PM IST

Eye care tips

Eye care tips

लाइफस्टाइल में आए बदलाव के कारण आजकल समय से पहले लोगों की आंखों पर चश्मा लग जाता है। क्योंकि अब पहले की अपेक्षा मोबाइल लैपटॉप और कंप्यूटर पर अधिक समय बिताना लोगों की मजबूरी हो गई है। ऐसे में हमें कुछ ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए। जिनसे हमारी Eyes की रोशनी बड़े और आंखों से संबंधित समस्याओं से भी निजात मिले।

यह भी पढ़ें - बारिश के मौसम में बालों को स्वस्थ और चमकदार रखने अपनाएं यह घरेलू उपाय।

दरअसल, देर तक स्क्रीन के सामने बैठकर काम करने, काफी नजदीक से पढ़ने सहित अन्य कारणों से आंखों में पानी आना, आंखें थक जाना, आंखें लाल होना और आंखों की रोशनी धुंधली पड़ना। जैसी समस्याएं होती है। इस समस्या से निजात पाने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय कर सकते हैं। इसमें आपको कोई अतिरिक्त समय भी नहीं देना है। अगर आप इसका रोजाना उपयोग करेंगे, तो हो सकता है कि आपकी आंखों पर लगा चश्मा भी हट जाए।

यह भी पढ़ें - एक्जिमा से हो गए हैं परेशान तो अब करें यह घरेलू उपाय।

रोजाना खाएं मिश्री, बादाम और सौंफ का मिश्रण-

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए यह सबसे बेहतरीन और असरदायक उपाय है। इसमें आपको बादाम, मिश्री और सौंफ को बराबर मात्रा में लेकर मिक्सर में पीस लेना है। इसे एक डब्बे में भरकर रख दें और रोजाना सोने से पहले एक चम्मच एक गिलास दूध में डालकर पीएं। इससे कुछ ही दिनों में आपको आंखों की रोशनी बढ़ने और आंखों में थकान आदि की समस्या कम होती नजर आएगी।

यह भी पढ़ें- डैंड्रफ से परेशान है तो घर पर करे यह उपाय।

बदाम के फायदे-

बादाम खाने से आपकी भूख भी बढ़ती है। इसके लिए आप बादाम को पानी में भिगोकर खाएं। आप रात को बादाम पानी में भिगोकर रख दें और सुबह उठकर बादाम के ऊपर का छिलका निकाल कर उसे खा सकते हैं। इसी के साथ आप इसे चाश्नी में मिलाकर मुरब्बा की तरह बना ले और उसको रोजाना खाएं। इससे भूख ना लगने की समस्या खत्म हो जाएगी।

यह भी पढ़ें - वजन कम करना है तो रोजाना पीएं सेब की चाय।

चेहरे की झुर्रियां होगी कम-

जिन लोगों के चेहरे पर झुर्रियां होती है। उनके लिए भी बादाम का सेवन फायदेमंद है। आप बादाम, सरसों, सेंधा नमक तीनों को एक साथ पीसकर चेहरे पर लगाएं। इससे चेहरे की झुर्रियां कम होगी।

दांतों का दर्द कम-

जिन्हें दांतों से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्याएं है। उसमें बादाम के छिलके को पीसकर दांतों पर रगड़ने से दर्द में काफी आराम मिलेगा।

इस प्रकार आप आंखों के लिए रोजाना बादाम मिश्री और सौंफ का मिश्रण खाएंगे। तो निश्चित ही 15 दिनों बाद ही आपको असर नजर आने लगेगा।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।