Blood sugar in winter : सर्दियों के मौसम में डायबिटीज के मरीजों को खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। ठंड के मौसम में शरीर में बदलाव के कारण ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। सर्दियों में शरीर एनर्जी बूस्ट के लिए स्ट्रेस हार्मोन का उत्पादन करता है, जो इंसुलिन के उत्पादन को प्रभावित कर सकते हैं। इसके अलावा, लोग ठंड में घर के अंदर ज्यादा वक्त बिताते हैं और ज्यादा खाते हैं, जिससे ब्लड शुगर (Blood sugar) बढ़ सकता है। ठंड में फ्लू जैसी बीमारियों का खतरा भी अधिक होता है, जो ब्लड शुगर को प्रभावित कर सकता है।