scriptउम्र से पहले ही हड्डियां होने लगे कमजोर तो करें इन 5 आसान उपायों का पालन, हड्डियों को मिलेगी मजबूती | tips to keep bones strong and healthy | Patrika News

उम्र से पहले ही हड्डियां होने लगे कमजोर तो करें इन 5 आसान उपायों का पालन, हड्डियों को मिलेगी मजबूती

locationनई दिल्लीPublished: Oct 11, 2021 11:12:07 am

Submitted by:

Dheeraj Singh Rana

Tips for Strong and Healthy Bones: हड्डियां कमजोर होने पर आपको कई प्रकार की दिक्‍कतों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं हड्डियों को स्ट्रोंग बनाने के लिए किन उपायों का पालन करना चाहिए।

bone_health.jpg
नई दिल्ली। बढ़ते उम्र के साथ हड्डियों का कमजोर होना स्‍वाभाविक बात है लेकिन उम्र से पहले ही अगर आपकी हड्डियां कमजोर हो रही है तो यह आपके लिए काफी गंभीर हो सकता है। शरीर में कैल्शियम और विटामिन-डी जैसे पोषक तत्व की कमी से हड्डियां कमजोर होने लगती है और इसके कारण ऑस्टियोपोरोसिस जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऑस्टियोपोरोसिस हड्डी से संबधित एक रोग है। इस रोग में हड्डियों में फ्रैक्चर का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा हड्डियां कमजोर होने पर आपको कई तरह की दिक्‍कतों का सामना करना पड़ता है। अक्सर हड्डियों के कमजोर होने से शरीर में अकड़न और जकड़न महसूस होने लगती है। लेकिन हड्डियों को मजबूत करने के कुछ आसान उपायों की मदद से आप हर हमेशा इसे मजबूत बनाएं रख सकते हैं। इससे ऑस्टियोपोरोसिस जैसे गंभीर बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है, आइए जानते हैं हड्डियों को स्ट्रोंग बनाने के लिए किन उपायों का पालन करना चाहिए।
कैल्शियम युक्त आहार का करें सेवन

कैल्शियम हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। यह आपके हड्डियों, मांसपेशियों और दांतों को मजबूत बनता है। अगर आप रोजाना कैल्शियम युक्त आहार का सेवन करते हैं तो इससे हड्डियां संबंधित रोगों का खतरा कम होता है। इसके लिए आप अपने डाइट में डेयरी प्रोडक्ट्स और कैल्शियम से भरपूर फलों का सेवन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें

Weight Loss Tips: तेजी से वेट कम करने के सबसे आसान और कारगर उपाय

विटामिन-डी का करें सेवन

विटामिन-डी आपके सेहत को तंदुरुस्त रखने के साथ-साथ आपके हड्डियों को भी मजबूत रखने में मददगार होता है। सुबह-सुबह सूर्य से निकलने वाली किरणों को विटामिन डी का नेचुरल सोर्स माना जाता है। इसके अलावा आप कुछ ऐसी चीजें भी डाइट में ले सकते हैं जिनमें विटामिन डी भरपूर मात्रा में पाई जाती हो। मशरूम, अंडा, संतरा, दूध और फिश में विटामिन डी भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। इसलिए ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन आपके हड्डियों को मजबूत बनाता है।
प्रोटीन ज्‍यादा न लेना

अधिक मात्रा में प्रोटीन लेने से शरीर में एसिडिटी हो सकती है जिसकी वजह से पेशाब के जरिए शरीर से कैल्शियम बाहर निकल सकता है। इसलिए ज्‍यादा मात्रा में प्रोटीन का सेवन करना हड्डियों के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है।
शराब और सिगरेट ना पिएं

अत्यधिक मात्रा में शराब और ध्रूमपान का सेवन आपके सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक होता है। इसके अधिक सेवन से उम्र से पहले आपकी हड्डियां कमजोर हो सकती है और साथ ही हड्डियों में फ्रैक्चर का खतरा भी बढ़ जाता है। अगर आप अपनी हड्डियों को हमेशा स्वस्थ और मजबूत रखना चाहते हैं तो आपको आज ही शराब और सिगरेट से दूर हो जाना चाहिए।
यह भी पढ़ें

Health Benefits of Vodka: सीमित मात्रा में वोडका के सेवन से मिलते हैं आपको अनेकों फायदे

एक्सरसाइज भी है जरूरी

हड्डियों को हमेशा मजबूत बनाएं रखने के लिए जितना जरुरी आहार है उतना ही जरुरी एक्सरसाइज भी है। नियमित रूप से व्यायाम जैसे कार्डिओ या वेट ट्रेनिंग करने से हड्डियां मजबूत होने के साथ ही बोन मास डेन्सिटी और मासपेशियां भी मजबूत रहती हैं। जो लोग नियमित व्यायाम करते है, उन्हें हड्डियों की बीमारियां होने का खतरा कम रहता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो