7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Vibhu Raghave Diagnosed with Cancer: कैंसर के चौथे स्टेज से जूझ रहे अभिनेता विभु राघवे, जाने कैंसर के ट्रीटमेंट और बचाव के उपाय

Vibhu Raghave Diagnosed with Cancer: पॉपुलर टीवी अभिनेता विभु राघव को चौथे स्टेज का कैंसर डिटेक्ट हुआ है। अभी उनका इलाज मुंबई के एक अस्पताल में चल रहा है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

MEGHA ROY

•

Updated: 19 Apr 2025, 11:43 AM IST

Vibhu Raghave

Vibhu Raghave

Vibhu Raghave Diagnosed with Cancer: टीवी शो 'निशा और उसके कजन्स' से मशहूर हुए अभिनेता विभु राघव इस वक्त बेहद कठिन और दर्दनाक हालात से गुजर रहे हैं। उन्हें 4th स्टेज कैंसर हुआ है, और उनका इलाज मुंबई के एक अस्पताल में चल रहा है। इस समय वह कीमोथैरेपी ले रहे हैं और उनके इलाज के लिए फंड जुटाने की कोशिशें की जा रही हैं।तो आइए जानते हैं चौथे स्टेज के कैंसर के लक्षण और इससे बचाव के कुछ महत्वपूर्ण उपाय।

कोलन कैंसर की चपेट में अभिनेता विभु राघव

टीवी अभिनेता विभु राघव इस समय कैंसर के चौथे स्टेज से जूझ रहे हैं। विभु ने 'निशा और उसके कजिन्स', जिसमें अनेरी वजानी और मिश्कत वर्मा भी थे, में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता था। पिछले तीन साल से वह कोलन के स्टेज 4 न्यूरोएंडोक्राइन कैंसर से लड़ रहे हैं।उनका इलाज टाटा मेमोरियल अस्पताल में चल रहा है। इसके साथ ही, करणवीर मेहरा, जो 'बिग बॉस 18' के विजेता रहे हैं, विभु के इलाज के लिए फंड रेजिंग कैंपेन चला रहे हैं।

विभु राघव एक टैलेंटेड और चर्चित टीवी अभिनेता

विभु राघव एक टैलेंटेड और चर्चित टीवी अभिनेता हैं, जिन्हें खासतौर पर टेलीविजन शो 'निशा और उसके कजन्स' में उनके दमदार अभिनय के लिए जाना जाता है। करियर में और भी कई शो शामिल हैं, जैसे 'सुव्रीन गुग्गल - टॉपर्स ऑफ द ईयर', 'पिचवर्क' और 'रिदम' में भी उन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों को प्रभावित किया।

कोलन कैंसर क्या है (What is colon cancer)

कोलन कैंसर, जिसे बड़ी आंत का कैंसर भी कहा जाता है, पाचन तंत्र की बड़ी आंत में होता है। यह आमतौर पर तब होता है जब आंत की कोशिकाएं अनियंत्रित रूप से बढ़ने लगती हैं और एक ट्यूमर का रूप ले लेती हैं। शुरुआत में यह कैंसर धीरे-धीरे विकसित होता है, लेकिन अगर समय रहते इसका इलाज न किया जाए, तो यह अन्य हिस्सों में फैल सकता है। कोलन कैंसर अधिकतर 50 वर्ष या उससे अधिक आयु के लोगों में देखा जाता है, लेकिन यह किसी भी उम्र में हो सकता है।

कोलन कैंसर के बचाव के उपाय (Colon cancer prevention measures)

बैलेंस्ड फूड
अधिक फाइबर और कम वसा वाले आहार कोलन कैंसर के खतरे को कम कर सकते हैं। साबुत अनाज, फल और सब्जियां खाने से आंत स्वस्थ रहती है।

नियमित व्यायाम
नियमित व्यायाम से शरीर स्वस्थ रहता है और वजन नियंत्रित रहता है, जो कोलन कैंसर के जोखिम को कम करने में मदद करता है।

वजन नियंत्रण
अधिक वजन या मोटापा कोलन कैंसर के जोखिम को बढ़ा सकता है, इसलिए स्वस्थ वजन बनाए रखना महत्वपूर्ण है।

कोलन कैंसर स्क्रीनिंग
45 वर्ष की उम्र के बाद नियमित रूप से कोलन कैंसर की जांच कराना चाहिए, खासकर अगर परिवार में कैंसर का इतिहास हो।

धूम्रपान और शराब से बचाव
तंबाकू और शराब के सेवन से कोलन कैंसर का जोखिम बढ़ सकता है, इसलिए इनसे बचना चाहिए।

कोलन कैंसर का इलाज (Colon cancer treatment)

सर्जरी
सर्जरी कोलन कैंसर का मुख्य इलाज है, जिसमें कैंसर से प्रभावित आंत (Affected Intestine)के हिस्से को हटा दिया जाता है। अगर कैंसर शरीर के अन्य हिस्सों में फैल चुका हो, तो उन प्रभावित अंगों को भी हटा दिया जा सकता है।

कीमोथेरेपी
कीमोथेरेपी में कैंसर कोशिकाओं को मारने के लिए दवाइयों का इस्तेमाल किया जाता है। यह सर्जरी के बाद दी जाती है ताकि कैंसर वापस न आए और शरीर में बची हुई कैंसर कोशिकाओं को भी नष्ट किया जा सके।

रेडियोथेरेपी
रेडियोथेरेपी में हाई रेडिएशन का इस्तेमाल करके कैंसर कोशिकाओं को खत्म किया जाता है। यह इलाज ट्यूमर को छोटा करने और सर्जरी के बाद कैंसर को हटाने में मदद करने के लिए किया जाता है।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

इसे भी पढ़ें- Emraan Hashmi Son Cancer Diagnosis : इमरान हाशमी ने बताया कैसे पता चला बेटे को है कैंसर, पिज्जा खाते वक़्त पलटी जिंदगी

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।