4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Eye Care: आपकी आंखों में आता रहता पानी, तो इन गंभीर बीमारियों के हो सकते हैं संकेत

Eye Care: आंखों में पानी आना एक कॉमन समस्या है, वहीं कुछ -कुछ परिस्थतियों में ये लक्षण गंभीर बीमारी का कारण हो सकते हैं। इसलिए जानिए आंखों में लगातार पानी आने से होने वाली इन समस्याओं के बारे में।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Neelam Chouhan

•

Updated: 9 May 2022, 2:45 PM IST

आपकी आंखों में तो आता रहता पानी, तो इन गंभीर बीमारियों के हो सकते हैं संकेत

watery eyes cause symptoms and treatment

Eye Care: आंखों से पानी आना एक सामान्य समस्या होती है, लेकिन कई बार ये समस्या इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि आंखों में इन्फेक्शन का खतरा हो जाता है। कई बार पानी चिपचिपा सा निकलता है। वहीं अगर ये प्रॉब्लम लंबे समय तक बनी रहती है तो कई सारी गंभीर समस्यायों का कारण बन सकती हैं। इसलिए जानिए कि यदि आप भी बार-बार आंखों में से पानी आने की समस्या से परेशान रहते हैं, तो ये कौन-कौन सी बीमारियों का संकेत हो सकते हैं।

1.आंखों के सूखने की समस्या से हो सकते हैं ग्रसित
यदि आंखों से लगातार पानी आ रहा है तो ऐसे में आंखें सूख जाती हैं। ऐसे में सही समय पर इसका इलाज नहीं किया जाता है तो कई गंभीर समस्याएं होने का खतरा बढ़ सकता है, इसलिए ऐसी स्थिति होने पर डॉक्टर से तुरंत ही संपर्क करें।

2.एलेर्जी
कई बार एलेर्जी के कारण भी आंखों में से लगातार पानी आ सकता है, इसके होने पर आपकी आंखों में दर्द भी बना रहता है, ऐसे में आप डॉक्टर की मदद ले सकते हैं, उनके बताए हुए ऑय ड्राप के इस्तेमाल से आंखों में से लगातार पानी आने कि समस्या दूर हो सकती है।

यह भी पढ़ें: आंखों में दर्द की समस्या से रहते हैं परेशान, तो ये घरेलू उपाय आपके आ सकते हैं काम

3.कॉर्निया में हो सकती है खरोंच की समस्या
धूल, मिट्टी या गंदगी से कई बार आंखों के आईबॉल में खरोंच की समस्या आ जाती है, ऐसी स्थिति में आंखों से सही से दिखाई नहीं पड़ता है, वहीं आँखें लाल होने के साथ-साथ लगातार पानी भी आता रहता है। इससे बचाव करने के लिए डॉक्टर से जरूर संपर्क करें। वहीं ठंडे पानी का भी लगातार इस्तेमाल करते रहें।

यह भी पढ़ें: पीलिया से लेकर डायबिटीज तक,आँखें खोलती हैं इन 5 बीमारियों का राज, जानिए

4.आंखों में बिलनी
बिलनी होने पर दर्द के साथ ही आँखों से लगातार पानी भी आता रहता है, इसके अलावा आंखों में सूजन की समस्या भी बनी रहती है। बिलनी होने का मुख्य कारण बैक्टेरियल इन्फेक्शन को माना जाता है। इसके होने पर आप हल्के से गुनगुने पानी से आंखों को साफ़ करते हैं, ये आंखों में पानी आने कि समस्या को दूर करने के साथ ही दर्द से भी निजात दिलाता है।

5.पलकों में हो सकती है सूजन की समस्या
पलकों में सूजन आने को ब्लेफेराइटिस के नाम से जाना जाता है, इसके होने पर आंखों पानी बना रहता है, खुजली होती है और साथ ही साथ पीले रंग का कीचड़ भी आने लग जाता है। ये ज्यादातर इन्फेक्शन और एलेर्जी की वजह से होता है। यदि आपके आंखों में भी ऐसी समस्या बनी हुई है तो तुरंत ही डॉक्टर से इसका इलाज करा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: गर्मियों में ज्यादा तापमान और डिहाइड्रेशन से हो सकती है आंखों से जुड़ी कई समस्याएं

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।