29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Healthy Kidney: अपनी किडनी को हमेशा स्वस्थ रखने के लिए करें ये उपाय

Healthy Kidney: खुद को हमेशा फिट रखने के लिए किडनी को स्वस्थ रखना बहुत ही जरूरी है। किडनी हमारे शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। किडनी हमारे शरीर में खून को साफ करते हुए विषाक्त पदार्थ को बाहर निकालती है। इसलिए किडनी का स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। व्यायाम कई किडनी रोग जोखिम कारकों कंट्रोल में रखने में मदद करता है। अच्छा आहार लेने और पर्याप्त पानी पीने से आपकी किडनी ठीक रहती है।  
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Roshni Jaiswal

•

Updated: 31 Dec 2021, 12:24 PM IST

Healthy Kidney: अपनी किडनी को हमेशा स्वस्थ रखने के लिए करें ये उपाय

Ways to keep your kidneys healthy

Healthy Kidney: खुद को हमेशा फिट रखने के लिए किडनी को स्वस्थ रखना बहुत ही जरूरी है। आज के समय में ज्यादातर लोग किडनी रोग के शिकार हो रहे है। बिगड़ती जीवनशैली और अस्वस्थ खान-पान इसकी बड़ी वजह है। किडनी हमारे शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। किडनी हमारे शरीर में एक फिल्टर या छन्नी की तरह कार्य करती है। किडनी हमारे शरीर से हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालने का कार्य करती है। हम जो भी खाना खाते हैं उसमें पोषक तत्वों के साथ साथ कुछ हानिकारक तत्व भी होते हैं। किडनी रक्त से हानिकारक पदार्थों को छान कर अलग करती है और यूरीन या मूत्र के माध्यम से शरीर से बाहर निकालने का कार्य करती है।

यह भी पढ़े: अपने फेफड़ों को हमेशा स्वस्थ रखने के लिए करें ये उपाय

इसलिए किडनी का स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। किडनी को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिदिन डेढ़ से दो लीटर पानी का सेवन अवश्य करना चाहिए। किडनी को स्वस्थ रखने के लिए उन पदार्थों को खाने से बचना चाहिए जिनमें बीज होता है। जिन लोगों की किडनी खराब होने लगती है। उनका जीवन मुश्किल भरा हो जाता है। ऐसे में अगर आप अपनी कुछ आदतों में परिवर्तन करेंगे तो निश्चित ही किडनी स्वस्थ रहेगी। जिससे आपका शरीर भी सेहतमंद होगा। तो आइए जानते हैं किडनी को स्वस्थ बनाए रखने के उपाय के बारे में।

किडनी को स्वस्थ बनाए रखने के उपाय

1. व्यायाम करें :

व्यायाम कई किडनी रोग जोखिम कारकों कंट्रोल में रखने में मदद करता है। एक नियमित व्यायाम दिनचर्या आपको स्वस्थ वजन बनाए रखने, मधुमेह और हृदय रोग को रोकने और रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करेगी। व्यायाम न सिर्फ आपकी किडनी को मजबूत रखने में मदद कर सकता है बल्कि संपूर्ण स्वास्थ्य को हेल्दी बनाए रख सकता है।

2. पर्याप्त जल का सेवन करें :

किडनी का कार्य होता है कि रक्त से हानिकारक पदार्थों को अलग करके शरीर से बाहर निकाले। किडनी हानिकारक पदार्थों को छान कर यूरीन के रूप में शरीर से बाहर निकालती है। ये मूत्र या यूरीन पानी से मिलकर बना होता है। किडनी अपने कार्य को सुचारु रूप से कर पाए और शरीर से हानिकारक तत्वों को बाहर निकालती रहे इसके लिए जरूरी है कि हम अपने शरीर में पर्याप्त जल के सेवन के स्तर को बनाए रखें। प्रतिदिन डेढ़ से दो लीटर पानी का सेवन अवश्य करना चाहिए। इसी के साथ साथ हमें अपनी नींद को भी पूरा करना जरूरी है।

3. पेशाब नही रोकना चाहिए :

हमें पेशाब नहीं रोकना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से मूत्राशय काफी देर तक भरा रहता है और उसे रोकने की वजह से किडनी को नुकसान पहुंचता है। इसलिए जब भी आपको पेशाब आये, तुरंत जाना चाहिए।

4. बीज वाले पदार्थों का सेवन करने से बचें :

किडनी को स्वस्थ रखने के लिए उन पदार्थों को खाने से बचना चाहिए जिनमें बीज होता है। कोशिश करें कि बीज से भरपूर पदार्थों का सेवन एक नियमित मात्रा में ही करें। किडनी स्टोन या गुर्दे की पथरी की समस्या से बचने के लिए पालक तथा टमाटर के सेवन को कम करें।

यह भी पढ़े: दो संकेत है कि आपका लीवर खराब हो गया है - आगे क्या करें

5. उचित चीजें खाएं :

डायबिटीज और हाई बीपी के चलते किडनी संबंधी बीमारियां होती हैं। इसके लिए अपनी खानपान पर विशेष ध्यान दें। नमक सीमित मात्रा में खाएं। लो कोलेस्ट्रॉल फूड्स का सेवन करें। इनसे ब्लड शुगर और हाई बीपी कंट्रोल में रहता है।

6. दवाइयों के अधिक सेवन से बचें :

अगर आप किसी बीमारी से बचाव के लिए दवा ले रहे हैं, तो उचित मात्रा में ही लें। डॉक्टर के द्वारा लिखित निर्धारित दवाइयां ही लें और उन दवाओं से बचें जिनकी आपको आवश्यकता नहीं है। ज्यादा दवाइयों का सेवन करने से किडनी के स्वास्थ्य पर काफी असर पड़ सकता है। इसी के साथ साथ शरीर में यूरिक एसिड का बैलेंस भी बिगड़ सकता है। इसलिए ये जरूरी है कि हम अपने इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने के लिए अच्छी दिनचर्या और खान पान का चुनाव करें बजाय इसके कि हम दवाइयों का अधिक सेवन करें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल