29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Skin Care :- हर मौसम में त्वचा की देखभाल के लिए अपनाएं यह सदाबहार नुस्खे

Skin Care :- हमेशा खूबसूरत और जवां बने रहने के लिए अपनी त्वचा का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। त्वचा स्वस्थ रखने के लिए कुछ सदाबहार घरेलू नुस्खे अपनाने चाहिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 28 Jun 2021, 11:47 AM IST

Skin Care

Skin Care

त्वचा से संबंधित समस्या से निपटने और सुंदरता बनाए रखने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे अपनाना बहुत जरूरी है। क्योंकि इनसे ही आपकी त्वचा में नेचुरल ग्लो आएगा। तो आइए जानते हैं वह कौन से फेस पैक हैं। जिनका उपयोग करके आप अपनी त्वचा को निखार सकते हैं।

यह भी पढ़ें - सेहत के लिए नुकसानदायक है यह ड्रिंक, पीना छोड़े या इस तरह करें उपयोग।

इस कारण होती त्वचा प्रभावित-

बढ़ते प्रदूषण, आहार में आए परिवर्तन के कारण त्वचा से संबंधित कई रोग हो जाते हैं। इसी के साथ रूखी और बेजान त्वचा के कारण आपकी खूबसूरती भी प्रभावित होती है। कई बार बाजार के प्रोडक्ट उपयोग करने के बावजूद भी आपको कोई फायदा नहीं मिलता है। तो आपको घरेलू नुस्खे अपनाना चाहिए। जिससे कम खर्च में आपकी त्वचा चमकने लगेगी।

यह भी पढ़ें - मच्छरों को दूर भगाने के लिए घर और आसपास लगाएं यह पौधे।

एलोवेरा फेस पैक लगाएं-

सभी जानते हैं एलोवेरा और हल्दी चेहरे के लिए बहुत फायदेमंद होती है। अगर आप रोजाना इसका जेल तैयार करके चेहरे पर लगाएंगे तो बहुत फायदा करेगा। लेकिन आप इसके साथ हल्दी मिलाकर फेस मास्क की तरह उपयोग करेंगे। तो यह आपके चेहरे में बहुत जल्दी ग्लो लेकर आएगा। इसके लिए आप एलोवेरा के पत्ते का जेल निकाल लें, साथ में एक चुटकी हल्दी मिलाएं और इसे अच्छे से मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं। इसे चेहरे पर ही सूखने दें। जब या ठीक से सुख जाए या करीब आधे घंटे बाद अपने चेहरे को धो लें।इससे आपके चेहरे में गजब का निखार आएगा।

यह भी पढ़ें - आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए इन तीन चीजों का करें सेवन।

गुलाब का फेस पैक लगाएं-

आपकी त्वचा के लिए गुलाब का फेस मास्क भी बहुत उपयोगी होता है। आप गुलाब की पत्तियों का उपयोग कर सकते हैं। गुलाब की पंखुड़ियों को पीसकर पेस्ट बना लें और इसमें दूध मिलाएं। फिर इसे फेस पैक की तरह चेहरे पर लगाएं। आप चाहे तो इसमें शहद भी मिला सकते हैं। इसे भी इसी तरह लगाकर सूखने के बाद धो लें। आपकी त्वचा में ग्लो आएगा।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।