दिल्ली हाईकोर्ट ने हाल ही में दलित विरोधी हिंसा के मामले में निचली अदालत द्वारा सुनाई गई सजा के खिलाफ 13 दोषियों की अपील नामंजूर करते हुए उनकी सजा बरकरार रखी थी। इसके अलावा बरी किए गए अन्य 20 अभियुक्तों को सजा सुना दी थी। दिल्ली हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद गांव में तनाव है। दलित बस्ती के चार परिवारों को बाहर भेज दिया गया है। जानकार सूत्रों के अनुसार सभी दोषी गांव छोड गए हैं। अब उनके परिवारों की मदद के लिए कोई आगे नहीं आ रहा है।