न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, फिल्मकार वीनस्टीन पर अब तक 13 महिलाओं ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। इन महिलाओं में रोसना आक्र्वेट, जूडिथ गोद्रेच और कैथरीन केंडल जैसी अभिनेत्रियों के साथ ही अन्य महिलाएं शामिल हैं। दरअसल, ये मामला सिर्फ यौन शोषण तक ही सीमित नहीं, बल्कि निर्माता पर रेप के आरोप भी लगे हैं। बता दें जिन 13 अभिनेत्रियों ने वीनस्टन पर यौन शोषण का आरोप लगाया है, उनमें से 3 अभिनेत्रियों ने वीनस्टीन पर दुष्कर्म का भी आरोप लगाया है।