6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंडियन डिजाइनर का गोल्डन गाउन पहन सुर्खियों में आई बेयोंस

खास बात यह है कि इस गोल्डन गाउन को इंडियन डिजाइनर फाल्गुनी और शेन पिकॉक ने डिजाइन किया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 22 Mar 2018, 6:34 PM IST

Beyonce

Beyonce

हॉलीवुड की जानी मानी पॉप सिंगर और अभिनेत्री बेयोंस नोल्स हाल में एक इवेंट में गोल्डन गाउन पहनकर पुहंची। इसके बाद उनकी यह पोशाक सुर्खियों में आ गई है। दरअसल बेयोंस Wearable Art Gala 2018 में पहुंची थी। वहां उन्होंने गोल्डन गाउन गैंड एंट्री ली। खास बात यह है कि इस गोल्डन गाउन को इंडियन डिजाइनर फाल्गुनी और शेन पिकॉक ने डिजाइन किया था। एक साक्षात्कार में उन्होंने बताया था कि उन्हें इस गाउन को तैयार करने में 10 दिन का समय लगा।

बेटी के साथ पहुंची थी इवेंट में:

बेयोंस इस इवेंट में अपनी बेटी ब्लू आइवी कार्टर के साथ पहुंची थी। उनकी बेटी ने भी गोल्डन कलर की ड्रेस पहन रखी थी। बेयोंस के मेटेलिक गाउन को गोल्ड ट्रेन के साथ क्राफ्ट किया गया था।

न्यूबियन वैरियर क्वीन से प्रेरित लुक:
बेयोंस का यह लुक न्यूबियन वैरियर क्वीन से प्रेरित था। बेयोंंस की इस गोल्डन ड्रेस को तैयार करने में उनकी पर्सनल स्टाइलिश मैरनी सिनेफांट के साथ काम किया। बता दें कि फाल्गुनी और शेन पिकॉक फैशन जगत का जाना-माना नाम है।

ब्लैक गाउन भी रहा था सुर्खियों में:

इससे पहले बेयोंस अपने ब्लैक गाउन को लेकर भी सुर्खियों में रह चुकी हैं। यह गाउन भी फाल्गुनी और शेन पिकॉक ने तैयार किया था।

बॉलीवुड सेलेब्स की ड्रेस भी कर चुके हैं डिजाइन:

फाल्गुनी और शेन पिनॉक हॉलीवुड सेलेब्स के साथ कई बॉलीवुड कलाकारों की ड्रेस भी डिजाइन कर चुके हैं। हाल ही में दीपिका पादुकोण जिस व्हाइट गाउन की वजह से चर्चा में आई थी, उसको भी उन्होंने ही डिजाइन किया था।

नेचुरल ब्यूटी में यकीन रखती हैं बेयोंस:

एक बार बेयोंस ने अपने फैशन और ब्यूटी पर बात करते हुए कहा था कि उन्हें नेचुरल ब्यूटी में यकीन रखती हैं और उन्हें दुबली-पतली काया अच्छी नहीं लगती। साथ ही उन्होंने कहा था कि उन्हें सेक्सी कहलाने से भी परेशानी होती है।