नई दिल्ली। दुनियाभर में कई लोग ऐसे हैं। जिन्हें भारत की संस्कृति, कला और इतिहास से बेहद प्यार है। भारत में कई राज्य हैं। जो अपनी खूबसूरत और अलग-अलग परंपराओं के लिए जाने जाते हैं। यहां की वेशभूषा, खान-पान से किसी को भी प्यार हो जाएगा। भारत की परंपरा को लेकर विदेशों में भी खूब क्रेज देखने को मिलता है। भारत की सभ्यता को जानने के लिए हर साल कई विदेशी भारत आते हैं। यही नहीं कई हॉलीवुड स्टार्स भी भारत की संस्कृति और भाषा को बहुत पसंद करते हैं।