नई दिल्ली। हॉलीवुड के सुपरस्टार टॉम क्रूज पर भारी मुसीबत आन पड़ी है। टॉम क्रूज का बेशकीमती सामान चोरी होने पर उनके बड़ी रकम की चपत लग चुकी है। दरअसल, अभिनेता ने अपना कीमती सामान अपने बॉडीगार्ड की BMW कार में रखा हुआ था। जो कि चोरी हो गई है। गाड़ी चोरी होने की वजह अभिनेता का सामान भी उसी के साथ चला गया। बताया जा रहा है कि टॉम क्रूज इस दौरान मिशन इम्पॉसिबल 7 की शूटिंग कर रहे थे।