scriptमिशेल मोरोन से लेकर रेहाना तक इन हॉलीवुड सेलेब्स की न्यूड तस्वीरें हो चुकी हैं लीक | Michele Morrone To Rihanna Celebs Whose Nude Photos Were Leaked | Patrika News
मनोरंजन

मिशेल मोरोन से लेकर रेहाना तक इन हॉलीवुड सेलेब्स की न्यूड तस्वीरें हो चुकी हैं लीक

इन दिनों एक्टर मिशेल मोरोन अपनी न्यूड तस्वीर लीक होने के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं। मिशेल मोरोन की तरह ही हॉलीवुड की कई और सेलेब्स की न्यूड तस्वीरें लीक हो चुकी हैं। जानिए उन स्टार्स के बारें।

नई दिल्लीJun 26, 2021 / 05:23 pm

Shweta Dhobhal

Michele Morrone To Rihanna Celebs Whose Nude Photos Were Leaked

Michele Morrone To Rihanna Celebs Whose Nude Photos Were Leaked

नई दिल्ली। एक्टर मिशेल मोरोन अपनी न्यूड फोटो लीक होने के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं। उनकी यह तस्वीरें उनकी फिल्म 365 डेज से जुड़ी हैं। सोशल मीडिया पर मिशेल मोरोन की कुछ पर्सनल तस्वीरें लीक हो गई हैं। प्राइवेट तस्वीरें लीक होने पर मिशेल काफी भड़क गए उन्होंने प्राइवेसी में दखल डालने वालों लोगों पर गुस्सा जताया है। वैसे आपको बतातें चलें कि मिशेल पहले हॉलीवुड स्टार नहीं हैं। जिनकी न्यूड तस्वीरें लीक हुईं हों। इससे पहले भी कई हॉलीवुड स्टार्स की तस्वीरें लीक हुई हैं। चलिए आपको बतातें हैं कुछ ऐसे स्टार्स के बारें में जिनकी न्यूड तस्वीरें लीक होने पर हंगामा हो गया।

scar.jpg

स्कारलेट जॉनसन

हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस स्कारलेट जॉनसन की भी न्यूड तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक हो गई थीं। ये घटना साल 2011 की है। जब किसी शख्स ने उनके फोन कर हैकर कर उनकी प्राइवेट तस्वीरें चुरा ली थीं और फिर उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। एक्ट्रेस की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी को 10 साल की सजा सुनाई की गई थी।

chris.jpg

क्रिस इंवास

कैप्टन अमेरिका के रूप में पूरी दुनिया में लोकप्रिय होने वाले क्रिस इंवास भी इस घटना का शिकार हो चुकी हैं। वैसे आपको यह जानकर हैरानी होगी उनकी न्यूड तस्वीरें उन्होंने खुद ही पोस्ट कर दी थी। एक्टर के फोन में कुछ न्यूड तस्वीरें थीं। एक वीडियो को पोस्ट करते हुए एक्टर से खुद की न्यूड तस्वीरें भी पोस्ट हो गई थीं। कुछ समय बाद उन्होंने यह तस्वीरें सोशल मीडिया से डिलीट कर दी थीं। लेकिन फिर भी स्क्रीनशॉट्स सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे।

यह भी पढ़ें

जब अपने ही भाई ने छोटी सी उम्र में किया ओपरा विन्फ्रे का रेप, प्रिंस हैरी के सामने बयां किया दर्द

jenni.jpg

जेनिफर लॉरेंस

साल 2012 में एक्ट्रेस जेनिफर लॉरेंस के फोन को हैक कर हैकर ने उनकी न्यूड तस्वीरें लीक कर दी थीं। बताया जाता ने हैकर्स ने मिलकर एक्ट्रेस का आई-क्लाउड हैकर कर दिया था। जिसके बाद एप्पल कपंनी की सुरक्षा पर कई सवाल उठने लगे। खैरियत की बात ये थी कि पुलिस ने हैकर को गिरफ्तार कर लिया था।

n.jpg

क्रिस्टन स्टीवर्ट

क्रिस्टन स्टीवर्ट की उनकी गर्लफ्रेंड स्टेला मैक्सवेल की न्यूड तस्वीरें वायरल हुई थीं। इस हादसे के दौरान एक्ट्रेस ने चेतावनी दी थी कि अगर किसी ने भी सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को इस्तेमाल किया तो उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें

कप्तान अमेरिका क्रिस इवांस ने लिज्जो के ड्रंक मैसेज का जवाब दिया जिसे देखकर वो बहुत खुश हो गयी

han.jpg

माइली सायरस

हैना मोंटाना से दुनियाभर में फेमस हुई एक्ट्रेस माइली सायरस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। लेकिन एक बार इसी सोशल मीडिया पर उनकी कुछ न्यूड तस्वीरें लीक हो गई थीं। उनकी तस्वीरों को वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया था।

डिलन स्प्राउस

ये बात जानकर हैरानी होगी कि हॉलीवुड एक्टर डिलन स्प्राउस ने ब्रेकअप के बाद गुस्से में उनकी न्यूड तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाल दी थी।

bella.jpg

बेल्ला थोर्न

सिंगर, एक्टर, और मॉडल बेल्ला थोर्न ने अपनी खुद ही न्यूड तस्वीरें ऑनलाइन शेयर कर दी थीं। बताया जाता है कि बेल्ला को हैकर ने धमकी दी थी कि वो उनकी न्यूड तस्वीरें पोस्ट कर देगा।

r_1.jpg

रिहाना की तस्‍वीरें भी हुई लीक

इस लिस्ट में पॉप सिंगर रिहाना की भी 2009 में न्यूड तस्वीर लीक हुई थी। जैसे ही सोशल मीडिया पर तस्वीर सामने आई। जिसके बाद उन्हें काफी अलोचनाओं का सामना करना पड़ा।

Home / Entertainment / मिशेल मोरोन से लेकर रेहाना तक इन हॉलीवुड सेलेब्स की न्यूड तस्वीरें हो चुकी हैं लीक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो