14 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

16 की उम्र में हुआ था इस अभिनेत्री का रेप, 32 साल बाद किया खुलासा, बताया क्यों चुप थीं इतने दिन

जब वह 7 साल की थीं तो उनके सौतेले पिता के एक रिश्तेदार ने उनके पैरों के बीच गलत तरीके से छुआ
2 min read
Google source verification
Padma Lakshmi

Padma Lakshmi

प्रसिद्ध मॉडल, अमरीकन टीवी सेलिब्रिटी व लेखिका पद्मा लक्ष्मी ने एक सनसनीखेज खुलासा किया है। पद्मा लक्ष्मी ने खुलासा किया है कि जब वह 16 साल की थीं तो उनका रेप हुआ था। उन्होंने इस बात का खुलासा 32 साल बाद किया है। दरअसल उन्होंने द न्यूयॉर्क टाइम्स पर लिखे अपने एक ओपन लेटर में इस बात का खुलासा किया। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वह अब तक इस मामले में चुप क्यों थीं।

डेटिंग के कुछ माह बाद किया रेप:
लक्ष्मी ने ओपन लेटर में बताया कि उस वक्त उन्होंने 23 साल के एक हैंडसम व्यक्ति के साथ डेटिंग करना शुरू किया था। डेटिंग के कुछ माह बाद ही न्यू ईयर की शाम उस व्यक्ति ने पद्मा लक्ष्मी का रेप किया।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड अभिनेत्री ने नाना पाटेकर पर लगाए गंभीर आरोप- करना चाहते थे इंटीमेट सीन, सेट पर पीटते थे..

यह भी पढ़ें: बिग बॉस 12: नेहा पेंडसे ने दीपिका से शेयर किए बेडरूम सीक्रेट, कहा-'मैं बेड पर काफी आक्रामक..

इसलिए चुप रहीं इतने सालों:
पद्मा लक्ष्मी ने अपने ओपन लेटर में इस बात का भी खुलासा किया है कि, वह इतने सालों तक चुप क्यों रहीं। दरअसल जब वह 7 साल की थीं तो उनके सौतेले पिता के एक रिश्तेदार ने उनके पैरों के बीच गलत तरीके से छुआ और अपनी ओर खींचने की कोशिश की थी। जब पद्मा लक्ष्मी ने यह बात अपनी मां और सैातेले पिता को बताई तो उन्होंने लक्ष्मी को भारत दादा-दादी के पास भेज दिया था। तब उन्होंने उस घटना से यह सीख ली कि यदि उन्होंने अपना मुंह खोला तो बाहर कर दिए जाओगे।

विश्वास करने की क्षमता पर बुरा प्रभाव पड़ा:
पद्मा लक्ष्मी का कहना इस घटना का उन पर और उनके विश्वास करने की क्षमता पर बुरा असर पड़ा। साथ ही उन्होंने कहा,'इस बारे में उन्हें अपने इंटीमेट पार्टर्नस और थेरपिस्ट से बात करने में सालों लग गया।'