10 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जैकी चैन की बेटी ने किया अपने लेस्बियन होने का खुलासा, पिता शॉक्ड, देखें तस्वीरें

जैकी चैन की बेटी एटा नग के खुलासे ने सोशल मीडिया में एक नई बहस को जन्म दे दिया है...
2 min read
Google source verification

•

image

Dilip Chaturvedi

•

Oct 12, 2017

jackie chan

jackie chan

चाइना ही नहीं, पूरी दुनिया के फेमस एक्टर हैं जैकी चैन। उनके फैंस दुनियाभर में हैं। उनका मिलनसार स्वभाव उन्हें भीड़ में सबसे जुदा खड़ा करता है। वो जितने बेहतरीन एक्टर हैं, उससे कहीं ज्यादा नेकदिल इंसान हैं। जैकी के परिवार की बात करें, तो उनकी बेटी एटा नग चक लाम भी चीनी फिल्म इंडस्ट्री की सुपरस्टार हैं। हाल ही में उन्होंने अपने बारे में ऐसा खुलासा किया हैं जिसे सुनकर शायद उनके पिता भी हैरान हो गए होंगे। जी हां, जैकी चैन की बेटी एटा नग के खुलासे ने सोशल मीडिया में एक नई बहस को जन्म दे दिया है। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में खुद के लेस्बियन होने का खुलासा कर हर किसी हैरान कर दिया है। सबसे ज्यादा शॉक्ड उनके पिता जैकी चैन हैं। बेशक, ये खबर शॉकिंग है, लेकिन एटा को चाइनीज कम्यूनिटी से काफी सपोर्ट मिल रहा है। लोगों ने उन्हें पोस्ट करते हुए लिखा कि अपनी खुशी से ज्यादा कुछ भी मायने नहीं रखता। तुम खुश रहो। सेक्सुअल स्टेटस को लेकर उन्होंने पिता जैकी, परिवार और दोस्तों के नजरिए को भी बताया है।

दरअसल, उन्होंने अपनी सेक्सुएलिटी को लेकर इंस्टा अकाउंट पर एक फोटो शेयर किया। इसमें उन्होंने बताया कि वो लेस्बियन हैं। फोटो में उनके साथ उनकी पार्टनर दिखाई दे रही हैं। एटा 18 साल की हैं। उनका 30 साल की ऑनलाइन पर्सनैलिटी एंडी ऑटम से अफेयर है। एंडी ने भी अपने इंस्टा अकाउंट पर एटा के साथ फोटो शेयर कर गे होने की बात कबूल की है।

🚺🚺

A post shared by andiautumn (@andiautumn) on

पिता जैकी से कोई वास्ता नहीं ...

एटा हॉलीवुड स्टार जैकी चैन और हांग कांग की एक्ट्रेस एलनी नग की बेटी हैं। एक इंटरव्यू में एटा ने कहा था कि उनका अपने पिता से कोई वास्ता नहीं है। उन्होंने 2015 में ही पिता के साथ रिश्तों को लेकर ये खुलासा किया था। तब उन्होंने कहा था, 'वो मेरे पिता नहीं हैं.। उनके लिए मेरी कोई फीलिंग्स नहीं है। वो मेरे बायोलॉजिकल फादर हैं, लेकिन वो मेरे जीवन में नहीं हैं। उनका मेरे जीवन में कभी अस्तित्व नहीं था। मैंने उन्हें पिता के रूप में कभी माना। मैं कभी नहीं कहूंगी कि वह मेरे पिता हैं। मैं कहूंगी - ओह, जैकी चेन , एक अभिनेता।'

A post shared by andiautumn (@andiautumn) on