वहीं फिल्म से रिलीज किए गए उनके लुक के बारे में बात करें, तो उसको देखने के बाद फैंस की फिल्म के लिए उत्सुकता काफी बढ़ गई है. फिल्म में केट विंसलेट का गुस्सैल लुक देखने को मिल रहा है. उन्होंने देखने के बाद इस बात अंदाजा तक नहीं लगाया जा सकता कि ये केट विंसलेट हैं. एलियन के रूप में केट विंसलेट नुकीले दांतों और बड़ी आंखों में बेहद डरावनी नजर आ रही हैं. बता दें कि 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' इसी साल के आखिर में 16 दिसंबर को 20वीं सदी के स्टूडियो की ओर से अंग्रेजी भाषा के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज की जाएगी.