2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

काइली जेनर ने बना डाला रिकॉर्ड, इतने मिलियन फॉलोअर्स वाली बनी पहली लेडी

काइली जेनर को भला कौन नहीं जानता। इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काइली जेनर का काफी बड़ा नाम है। यंग जनरेशन के बीच वे काफी ज्यादा पॉपुलर हैं। काइली जेनर एक टीवी स्टार होने के साथ-साथ एक यंग बिजनेसपर्सन भी हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shivani Awasthi

•

Updated: 13 Jan 2022, 5:54 PM IST

kylie_jenner_1.jpg

KYLIE JENNER

हमेशा खबरों में बनी रहने वाली काइली जेनर इस वक्त एक बार फिर चर्चा में हैं। वजह है उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर उनके फॉलोअर्स। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि काइली जेनर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर 300 मिलियन का ग्राफ पार कर लिया है। अब इसके साथ वो इस मुकाम को हासिल करने वाली पहली लेडी बन गई हैं। इससे पहले ये खिताब किसी फीमेल के पास नहीं था। जी हां, काइली जेनर को इंस्टाग्राम पर 300 मिलियन लोग फॉलो कर रहे हैं।

इतना ही नहीं इसी के साथ काइली जेनर इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने तीसरी पर्सनालिटी बन गई हैं। मतलब उनसे पहले यह खिताब सिर्फ दो लोगों के नाम ही था। जिसमें से पहले नंबर पर खुद ऑफिशियल इंस्टाग्राम का अकाउंट है। बता दें कि इसके फॉलोअर्स 460 मिलियन हैं। वहीं दूसरे नंबर पर पुर्तगाल के वर्ल्ड फेमस फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं जिन्हें 389 मिलियन यूजर्स फॉलो कर रहे हैं। वे स्पोर्ट्स जगत में दुनिया भर में काफी ज्यादा पॉपुलर हैं।

बात करें फीमेल केटगरी की तो काइली जेनर के बाद सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली महिला पॉप सिंगर एरियाना ग्रांडे हैं। अब बात कर लेते हैं काइली जेनर की तो वे सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। इसी प्लेटफॉर्म के जरिए वह अपने कॉस्मेटिक बिजनेस Kylie Cosmetics का प्रमोशन भी करती हैं।

यह भी पढ़ेंः अपने नए डांस वीडियो पर ट्रोल हो गए गोविंदा, कमेंट्स सेक्शन में लोगों ने कर दिया बुरा हाल

इतना ही नहीं काइली जेनर की उपलब्धियों की बात करें तो कर्दाशियां-जेनर परिवार की सबसे छोटी और सबसे अमीर सदस्य हैं। महज 24 साल की उम्र में भी काइली जेनर ने काफी सारी उपलब्धि हासिल कर ली हैं।

इसमें Kylie Cosmetics, Kylie Skin, Kylie Swim और हाल में लॉन्च हुआ Kylie Baby शामिल है। इतना ही नहीं काइली जेनर दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली सेलिब्रिटी भी हैं।

यह भी पढ़ेंःक्या सुष्मिता सेन ने गोद लिया एक और बच्चा ? इस वीडियो को देखने के बाद उठ रहे सवाल

फिलहाल इन दिनों काइली एक और कारण से काफी चर्चा में हैं और वह है उनकी सेकंड प्रेग्नेन्सी। इससे पहले उन्हें एक बेटी है। हालांकि इसी प्रेग्नेन्सी के चलते काइली इन दिनों सोशल मीडिया से थोड़ी दूरी बनाए हुए हैं।

बड़ी खबरें

View All

हॉलीवुड

मनोरंजन