अमेरिकी रॉक बैंड 'बैकस्ट्रीट बॉयज' के सदस्य निक कार्टर पर 'ड्रीम' बैंड की एक सदस्य ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। यह 2002 की घटना है। मेलिसा शूमैन उस समय 18 साल की थीं और 'ड्रीम' बैंड की सदस्य थीं। उन्होंने आरोप लगाया है कि कार्टर (जो उस समय 22 के थे) ने एक फिल्म में काम करने के दौरान अपने अपार्टमेंट में उनके साथ दुष्कर्म किया था। मेलिसा के अनुसार, कार्टर ने उनकी इच्छा के विरुद्ध उन्हें संग यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। कार्टर (37) ने हालांकि, इन आरोपों से इनकार किया है।