एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट जारी किया। प्रियंका ने लिखा, ' सीजन के खत्म होने के साथ मैं एलेक्स पैरिश को अलविदा कह रही हूं। उसकी कहानी पूरी हो गई है और कलाकार होने के नाते यह बेस्ट फीलिंग है। एलेक्स को परदे पर निभाना मेरे लिए शारीरिक और भावनात्मक रूप से सबसे चुनौतीपूर्ण था, लेकिन उससे ज़रूरी यह है कि इसने महिला कलाकारों के लिए मुख्य किरदार निभाने के दरवाजेखोल दिए।' कहा जा सकता है कि पीसी का ये टीवी शो उनके करियर में बेहद अहम साबित हुआ। इस शो ने उन्हें न सिर्फ अमेरिका में प्रसिद्धि दिलाई, बल्कि उन्हें इंटरनेशनल स्टार भी बना दिया। इससे भी ज्यादा खास बात यह है कि इस शो के कारण उनकी मुलाकात निक जोनस से हुई।