रुचि गुज्जर कान्स में सिर्फ फैशन की वजह से नहीं, बल्कि अपने खास मैसेज की वजह से चर्चा में आ गई हैं। रुचि गुज्जर एक भारतीय मॉडल, एक्ट्रेस और मिस हरियाणा 2023 रही हैं। रुचि गुज्जर ने पीएम मोदी की तस्वीर वाला हार पहनने पर बयान भी दिया। उन्होंने कहा, “ये हार सिर्फ आभूषण नहीं है। ये मेरे प्रधानमंत्री के लिए सम्मान है, जिन्होंने भारत को नई पहचान दी है। मैं इस गौरव को दुनियाभर में ले जाना चाहती हूं।” रचि का लुक सिर से पांव तक देसी शान से भरा था। जयपुर की मिरर वर्क वाली ड्रेस, जरीबारी के दुपट्टे पर हाथ से की गई जरदोज़ी, माथे पर मांग टीका, हाथों में चूड़ियां और लाल आलता रुचि ने खुद को अनोखे तरीके से तैयार किया था। रचि का लुक सिर्फ एक फैशन मूव नहीं, बल्कि एक कल्चरल परफॉर्मेंस बन गया है।