नई दिल्ली। हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस स्कारलेट जोहानसन ने एमसीयू की अपनी ब्लैक विडो नाम की पहली सोलो फिल्म की रिलीज को लेकर हॉलीवुड की जानी मानी कंपनी डिज्नी के खिलाफ नाराजगी जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। जानकारी के मुताबिक लॉस एंजिलिस की अदालत में दायर इस मुकदमे में कहा गया है कि डिज्नी ने फिल्म को सिर्फ सिनेमाघरों में ही रिलीज ना करके OTT पर भी रिलीज कर दिया और उनके साथ किए गए वादे का भी उल्लंघन किया है।