7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: ‘हिजाब विरोध’ के सपोर्ट में ये सिंगर स्टेज पर ही काटने लगी अपने बाल, लोग रह गए हक्के-बक्के

इन दिनों ईरान में हिजाब का विरोध प्रदर्शन बहुत जोरों से हो रहा है। पूरी दुनिया में इसकी चर्चा हो रही है। इस विरोध प्रदर्शन में आम के साथ-साथ खास भी जुड़ रहे हैं। अब एक सिंगर 'हिजाब विरोधी प्रदर्शन' का अलग तरह से सपोर्ट करती नजर आई है, जो चर्चा में बना हुआ है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Bajpai

•

Updated: 30 Sep 2022, 12:37 PM IST

turkish singer cuts hair on stage to support anti hijab protests in iran

turkish singer cuts hair on stage to support anti hijab protests in iran

ईरान में चल रहे 'हिजाब विरोध' प्रदर्शन को दुनियाभर से समर्थन मिल रहा है। इसमें अन्य देशों के लोग भी जुड़ते नजर आ रहे हैं। सीरिया के बाद अब तुर्की की एक महिला गायक इसके सपोर्ट में उतरी है। इनके सपोर्ट का तरीका और से बिल्कुल अलग था, जो चर्चा में आ गया। सिंगर ने हिजाब विरोधी प्रदर्शनों का समर्थन करते हुए अपने बालों को काट दिया, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।

हाल ही में तुर्की की मशहूर सिंगर मेलेक मोसो (Melek Mosso) ने ईरान (Iran) में हो रहे हिजाब विरोधी प्रदर्शन सपोर्ट में बड़ा कदम उठाया है। मेलेके मोसो ने लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान स्टेज पर ही अपने बाल काट दिए। इसे देखने के बाद हर कोई हक्का बक्का रह गया। ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में देख सकते हैं कि किस तरह से तुर्की की मशहूर पॉप सिंगर मेलेक मोसो अपने बाल को काट रही हैं। लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान मोसो का इस तरह से बाल काटकर ईरान में हिजाब के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के पक्ष में सपोर्ट करती दिख रही हैं। मेलेक मोसो ने सबके सामने ऐसा कर के हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है।


यह भी पढ़ें- राखी सावंत को मारते हैं आदिल खान!

22 वर्षीय महसा अमिनी की पुलिस हिरासत में मौत के बाद ईरान में जारी विरोध प्रदर्शनों के पक्ष में पूरी दुनिया से आवाजें उठ रही हैं। हिजाब को लेकर ईरान में चल रहे सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान सुरक्षाबलों के साथ झड़पों में अब तक कम से कम 76 लोगों की मौत हो चुकी है।

दुनिया भर के अलग-अलग देशों में हिजाब के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में लोग सड़कों पर उतर आएं हैं। इन देशों में लंदन, फ्रांस, सीरिया, अमेरिका, कनाडा, इटली और स्पेन का नाम शामिल है।

क्या है मामला-
13 सितंबर को ईरानी पुलिस ने बीच सड़क से 22 साल की महसा अमीनी को गिरफ्तार कर लिया गया था और गिरफ्तारी की वजह यह थी कि उन्होंने हिजाब नहीं पहना था। पुलिस ने हिरासत में उनको खूब प्रताड़ित किया गया कि जिसको वह बर्दाश्त न कर सकीं। इसके चलते महसा अमीनी की मौत के बाद। अमीनी की मौत के बाद से ही ईरान (Iran) की महिलाओं ने हिजाब के खिलाफ हल्ला बोल दिया और इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें- 5 साल बाद होगी दयाबेन की वापसी