1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस की गोली से 24 साल के रैपर Chris Kaba की मौत! संदिग्ध समझ कर की लापरवाही?

ब्रिटेन के एक उभरते हुए 24 साल के रैपर क्रिस काबा (Chris Kaba) को एक पुलिस अधिकारी ने गोली मारकर हत्या कर दी, जिसके बाद वहां की जनता आक्रोष में आ चुकी है और सड़को पर उतर आई है। साथ ही रैपर के लिए इंसाफ की मांग हो रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 11 Sep 2022, 10:38 AM IST

पुलिस की गोली से 24 साल के रैपर Chris Kaba की मौत

पुलिस की गोली से 24 साल के रैपर Chris Kaba की मौत

ब्रिटेन में उभरते हुए मशहूर रैपर क्रिस काबा (Chris Kaba) ने 24 साल की उम्र में ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। जल्द पिता बनने जा रहे काबा की पुलिस की गोलीबारी में मौत हो गई है। ये घटना 5 सितंबर की बताई जा रही है, जिसने पूरी दुनिया में सनसनी मचा दी है। दरअसल, कहा जा रहा है कि पुलिस की लापरवाही से ये सब हुआ है। इतना ही नहीं यूके में इस समय लोग काबा और उनके परिवार के सपोर्ट में सड़कों पर उतर आए हैं और दिवगंत रैपर के लिए इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं। काबा यूके में रैप और सिंगिंग इंडस्ट्री का पॉपुलर चेहरा हुआ करते था।

इस खबर के सामने आने के बाद उनके फैंस खासा निराश हो गए हैं। काबा हिप-हॉप कलाकारों के एक ‘ड्रिल ग्रुप 67’ का हिस्सा हुआ करते थे। काबा की मौत के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं और उनके लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं। साथ ही लोग ये भी जानना चाहते हैं कि आखिरी पुलिस ने उन्हें गोली क्यों मारी?


सामने आ रही खबरों की माने तो 5 सितंबर को इस घटना वाले दिन लंदन में हथियारबंद पुलिस अधिकारियों द्वारा गोलीबारी करने वाले एक संदिग्ध की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान स्वचालित नंबर प्लेट पहचान कैमरे ने संकेत दिया कि जिस ऑडी कार को काबा चला रहे थे, वो गोलीबारी की घटना से संबंधित है।

यह भी पढ़ें: अब बदला लेंगे KRK! जेल से बाहर आते ही एक्टर ने दी चेतावनी


वहीं इस पूरी घटना की जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 'हथियारबंद अधिकारियों ने कार का पीछा किया और एक ही राउंड फायरिंग की। अधिकारियों ने कार को जानबूझकर दुर्घटनाग्रस्त करने के इरादे से गाड़ी पर गोली चलाई, जिसे काबा चला रहे थे, लेकिन गोली डाइवर को लगी जिससे उसकी मौत हो गई।

वहीं स्वतंत्र कार्यालय पुलिस आचरण (IOPC) के मुताबिक घटना के समय काबा के पास कोई हथियार नहीं था। बता दें कि हाल में काबा को MOBO पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया गया था। उनकी सगाई भी कुछ समय पहले ही करीमा वाइट के साथ हुई थी, जिसके बाद वो जल्द बाप बनने वाले थे।

यह भी पढ़ें: 16 साल की Padmini Kolhapure ने जब सबके सामने कर दिया Prince Charles को 'Kiss', लंदन में अफसर के इस सवाल से हुई थीं 'शर्मिंदा'

बड़ी खबरें

View All

हॉलीवुड

मनोरंजन