scriptLove rashifal 23 january 2024 – मेष, कर्क राशिवालों को पार्टनर का पूर्ण सुख, जानें किन राशिवालों को प्रेम संबंध में रखनी होगी सावधानी | Aaj ka Love rashifal 23 january 2024 Love Horoscope 23 january 2024 | Patrika News
राशिफल

Love rashifal 23 january 2024 – मेष, कर्क राशिवालों को पार्टनर का पूर्ण सुख, जानें किन राशिवालों को प्रेम संबंध में रखनी होगी सावधानी

23 जनवरी 2024 को मंगलवार का दिन है। पौष मास की शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि रहेगी। सूर्य मंगलवार को मकर राशि पर हैं, इन्द्र योग और बाद में वैधृति योग रहेगा। ज्योतिषाचार्य मनीष शर्मा बताते हैं कि आज का दिन प्रेम संबंधों के लिहाज से अधिकांश लोगों के लिए बहुत ही शुभ फलदायक है। मेष राशिवालों और कर्क राशिवालों को लव या लाइफ पार्टनर का पूर्ण सुख मिलेगा।

Jan 22, 2024 / 01:33 pm

deepak deewan

loverasi23.png

मेष राशिवालों और कर्क राशिवालों को लव या लाइफ पार्टनर का पूर्ण सुख

23 जनवरी 2024 को मंगलवार का दिन है। पौष मास की शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि रहेगी। सूर्य मंगलवार को मकर राशि पर हैं, इन्द्र योग और बाद में वैधृति योग रहेगा। ज्योतिषाचार्य मनीष शर्मा बताते हैं कि आज का दिन प्रेम संबंधों के लिहाज से अधिकांश लोगों के लिए बहुत ही शुभ फलदायक है। मेष राशिवालों और कर्क राशिवालों को लव या लाइफ पार्टनर का पूर्ण सुख मिलेगा।
मेष राशि
आज लव पार्टनर या जीवनसाथी के साथ आप भावनात्मक संतुलन बनाने की कोशिश करेंगे। किसी कारणवश लव पार्टनर से मुलाकात करनी पड़ेगी। उनके स्वास्थ्य को लेकर आज बहुत सतर्क रहना होगा।

वृष राशि
आज प्रेम या दांपत्य संबंधों को मजबूत बनने में सफल रहेंगे। प्रेम संबंधों में आ रही दिक्कतों में आज सुधार होगा। जीवनसाथी से बातचीत में आज सावधानी बरतें। शादी का अच्छा प्रस्ताव आ सकता है।
यह भी पढ़ेंः क्यों पड़ी नई मूर्ति की जरूरत, कहां रखेंगे रामलला की पुरानी प्रतिमा, जानें बड़ा अपडेट

मिथुन राशि
प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। पार्टनर से मुलाकात का मौका हाथ लग सकता है। कोई नया प्रेम प्रसंग शुरु हो सकता है। आज नौकरी से जुड़े किसी विपरीत लिंगी से कोई गुड न्यूज मिलेगी।
कर्क राशि
दांपत्य या प्रेम जीवन के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। नौकरी में कोई विपरीत लिंगी सहकर्मी आपसे काम सीखना चाहेंगे। लवमेट या जीवनसाथी आपसे प्रेमपूर्ण व्यवहार करेंगे।

सिंह राशि
प्रेम प्रसंग में नई पहल करने के लिए आज का दिन उचित रहेगा। आज लवमेट से मुलाकात के अवसर मिलेंगे। आज जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक आयोजन का हिस्सा बनेंगे।
कन्या राशि
प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन बहुत ही बेहतरीन है। लव पार्टनर से संबंधो में मजबूती आएगी। आज पार्टनर से लगाव में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन में आज किस्मत मेहरबान रहेगी।

यह भी पढ़ेंः बिना लोहे के बना राम मंदिर फिर भी एक हजार साल तक मरम्मत की जरूरत नहीं, कैसे होगा ये चमत्कार…

तुला राशि
प्रेम संबंधों में पूर्ण सुख प्राप्त हो सकता है। नए प्रेम संबंधों में सोच समझकर आगे बढ़ें हालांकि सफलता जरूर मिलेगी। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। प्राइवेट नौकरी में किसी विपरीत लिंगी अधिकारी से जुड़ने का अवसर मिलेगा।
वृश्चिक राशि
लव लाइफ में आज का दिन अच्छा गुजरेगा। लवमेट या उनके किसी परिचित को दिया गया पैसा वापस मिलेगा। पार्टनर के साथ अच्छा समय बितेगा। वैवाहिक जीवन में सभी समस्याओं का अंत होगा।
धनु राशि
वैवाहिक जीवन में आज का दिन अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी का आज पूरा सहयोग मिल सकता है। कोई नया प्रेम संबंध शुरु हो सकता है। लव पार्टनर के लिए नए जॉब की तलाश पूरी होगी।
मकर राशि
आज पार्टनर के साथ रिश्तों में उतारण्चढ़ाव आ सकता है। दांपत्य जीवन में सभी दुखों का समाधान निकलेगा। लाइफ या लव पार्टनर को आज तोहफा आदि देकर खुश रखने की कोशिश करनी चाहिए।
कुंभ राशि
प्रेम संबंधों में आज मजबूती आएगी। अविवाहितों के विवाह के रास्ते खुलेंगे। दामपत्य जीवन सुखी रहेगा। पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बनेगा। किसी पुराने पार्टनर से मुलाकात की भी संभावना है।
मीन राशि
पार्टनर का पूर्ण सुख मिलेगा। प्रेम और दांपत्य जीवन के सभी कष्टों का आज निवारण होगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा गुजरेगा। आज लाइफ पार्टनर के साथ खासा समय बिताने का अवसर मिलेगा।

Hindi News/ Astrology and Spirituality / Horoscope / Love rashifal 23 january 2024 – मेष, कर्क राशिवालों को पार्टनर का पूर्ण सुख, जानें किन राशिवालों को प्रेम संबंध में रखनी होगी सावधानी

ट्रेंडिंग वीडियो