
Aaj Ka Rashifal 11 February 2025: आज का राशिफल 11 फरवरी 2025 मंगलवार
Daily Horoscope Tuesday 11 February: मंगलवार को आपकी आमदनी कैसी रहेगी, स्वास्थ्य कैसा रहेगा, ऐसे सवाल मन में हैं तो जवाब जानिए पं. चंदन श्याम नारायण से, पढ़ें आज का राशिफल (today horoscope)
आज का राशिफल मेष राशि 11 फरवरी के अनुसार मंगलवार को स्वभाव में चिड़चिड़ापन अच्छा नहीं है। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संबंधों का लाभ लेने में पीछे नहीं हटेंगे। सामाजिक कीर्ति में वृद्धि होगी। कार्यों को टालने का प्रयास न करें। लापरवाह न बनें। आज श्री हनुमान जी को रक्षा सूत्र जरूर बांधें।
आज का राशिफल वृषभ राशि 11 फरवरी के अनुसार मंगलवार को परिवार में मांगलिक आयोजनों पर व्यय होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। खर्च बढ़ने से आर्थिक तंगी हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय सामान्य रहेगा। धर्म में रूचि बढ़ेगी। आज श्री कृष्ण को राखी जरूर बांधें।
आज का राशिफल मिथुन राशि 11 फरवरी के अनुसार मंगलवार को कारोबार में भागदौड़ अधिक होने से थकान संभव है, लाभ प्राप्ति में रूकावटें आ सकती हैं। आत्मविश्वास बनाए रखें। व्यस्त जीवन में थोड़ा समय अपनों के लिए भी निकालें। किसी के जवाब का इंतजार रहेगा। लक्ष्मी नारायण को रक्षा सूत्र जरूर बांधें।
आज का राशिफल कर्क राशि 11 फरवरी के अनुसार कई दिनों से जो आप करना चाह रहे थे, आज सम्भव है। अधूरे पड़े कार्य पूर्ण होने की संभावना है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपका प्रभाव बढ़ने से शत्रु परास्त होंगे। यात्रा में वस्तुएं संभालकर रखें। भगवान को रक्षा सूत्र बांधें।
आज का राशिफल सिंह राशि के अनुसार 11 फरवरी को कुसंगति से बचें। व्यक्तिगत कार्यों में उन्नति की संभावना है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। समाज में आपकी प्रशंसा होगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। किसी वस्तु को पाने की ललक रहेगी। जीवनसाथी से क्रोध पूर्वक व्यवहार न करें। शिव जी को रक्षा सूत्र अर्पण करें।
दैनिक राशिफल कन्या राशि मंगलवार के अनुसार 11 फरवरी को आपके किए वादों को पूरा करने का समय है। जीवनसाथी के साथ यात्रा के योग हैं। यश, उत्साह बढ़ेगा। रोजगार में आय के स्थायी स्रोत प्राप्त होने के योग हैं। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय अधिक मेहनत कराने वाला है। मां सरस्वती को राखी जरूर बांधे।
दैनिक राशिफल तुला राशि मंगलवार 11 फरवरी के अनुसार संतान से शुभ और अनुकूल समाचार प्राप्त हो सकता है। जरूरतमंद व्यक्ति पर परोपकार करेंगे। व्यवसाय में कार्य का विस्तार होगा। रिश्तेदारों से संबंध प्रगाढ़ होंगे। रूका पैसा मिलेगा। पेट से सम्बंधित रोग से पीड़ित रहेंगे। बालकृष्ण को रक्षा सूत्र बांधें।
दैनिक राशिफल वृश्चिक राशि मंगलवार के अनुसार 11 फरवरी को अपने अधिकार का प्रयोग कर किसी काम को पूरा करेंगे। अपनों के द्वारा धोखा मिलेगा। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। बुद्धिमानी से समस्या का समाधान संभव है। व्यर्थ में संदेह नहीं करें। व्यापार लाभप्रद रहेगा। नई योजनाएं क्रियान्वित होंगी। भगवान् गणेश जी को राखी बांधें।
मंगलवार राशिफल धनु राशि के अनुसार कम समय में कार्य को पूरा करेंगे। अपने महत्व को भूलें नहीं, श्रेष्ठजनों से मेल होगा। व्यापारिक निर्णय समय पर लें, लाभ की संभावना है। परिवार की उलझन खत्म होगी। मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। भगवान नंदी को रक्षा सूत्र बांधें।
मंगलवार राशिफल मकर राशि के अनुसार 11 फरवरी को व्यवसाय में पहले किए गए कार्यों के लाभदायी परिणाम मिलेंगे। परिवार की चिंता रह सकती है। वाहन सुख प्राप्त होने के योग हैं। किसी योजना का लाभ मिलेगा। अंतरराष्ट्रीय व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए समय उपयुक्त है। हनुमान जी को राखी बांधें।
मंगलवार राशिफल कुंभ राशि के अनुसार 11 फरवरी को भेंट, उपहार मिलने के योग हैं। कार्यस्थल पर कार्यक्षमता बढ़ेगी। निजी समस्या आपके प्रयत्नों से हल होगी। रोजगार में तरक्की के योग हैं। खर्चों में कमी आवश्यक है। दूसरे के भरोसे बैठे रहे तो काम आज भी अधूरे रहेंगे। शनि देव को रक्षा सूत्र बांधें।
मीन राशिफल 11 फरवरी के अनुसार मंगलवार को आपका मन अब किसी कार्य में नहीं लगता। व्यापार विस्तार के लिए बैंक से कर्ज लेने की रूपरेखा बनेगी। संपत्ति के विवाद रहेंगे। कार्य की सफलता में संदेह है। मन अशांत रहेगा। भगवान विष्णु को रक्षा सूत्र बांधें।
संबंधित विषय:
Updated on:
10 Feb 2025 11:38 pm
Published on:
10 Feb 2025 11:37 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
