
आज का राशिफल रविवार 15 सितंबर 2024
आज का राशिफल मेष राशि 15 सितंबर के अनुसार आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रहे हैं, नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं। व्यापार के क्षेत्र में नए अनुबंध होंगे जो लाभकारी रहेंगे। पारिवारिक यात्रा संभव है, मनोरंजन के साधनों पर धन खर्च होगा।
आज का राशिफल वृषभ राशि के अनुसार रविवार को आपकी उपलब्धि से परिजन खुश होंगे, अपनों की गलती को नजरअंदाज न करें वर्ना आगे जाकर परेशानी बढ़ सकती है। राजनीति में प्रभावशाली लोगों से संबंध बनेंगे, प्रशासन से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ है।
आज का राशिफल मिथुन राशि रविवार 15 सितंबर के अनुसार पारिवारिक माहौल अनुकूल न रहने से तनाव बढ़ेगा, प्रेम प्रसंग में नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, लापरवाही से बचें। संतान सुख संभव है। नए विद्युत उपकरण खरीद सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः
आज का राशिफल कर्क राशि के अनुसार 15 सितंबर को कर्क राशि वालों को अपनी दिनचर्या में बदलाव लाने की आवश्यकता है, पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। बालों से संबंधित समस्या रहेगी, संतान की उन्नति में आ रही बाधा से परेशान रहेंगे। पड़ोसियों से संबंध मधुर होंगे।
दैनिक राशिफल सिंह राशि के अनुसार आपका मन अपनों के व्यवहार से दुखी होगा, किसी खास व्यक्ति से आज मुलाकात संभव है। नौकरी में बदलाव की स्थिति बन रही है, माता-पिता और वरिष्ठ जनों का सहयोग आगे बढ़ने में सहायक होगा।
दैनिक राशिफल कन्या राशि के अनुसार आप व्यापारी हैं तो 15 सितंबर को कर्मचारियों की अनियमितता से व्यापार प्रभावित होगा। रविवार को कन्या राशि वालों को किसी परिजन की आर्थिक सहायता करनी पड़ सकती है, शेयर मार्केट में निवेश करने से बचें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।
ये भी पढ़ेंः
दैनिक राशिफल तुला के अनुसार समय रहते जरूरी दस्तावेज संभाल लें, प्रशासन से जुड़े जातकों के लिए समय सामान्य है। 15 सितंबर को नौकरी में सहकर्मी आपको नीचा दिखाने का प्रयास कर सकते हैं। सावधान और सतर्क रहें।
ये भी पढ़ेंः
दैनिक राशिफल वृश्चिक राशि के अनुसार आपके व्यवहार से रविवार को परिजन खुश होंगे। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी, वहां पर खर्च भी संभव है। विदेश जाने के योग बन रहे हैं, व्यापार विस्तार के लिए बन रही योजनाएं सफल रहेंगी। संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
रविवार राशिफल धनु राशि के अनुसार 15 सितंबर को धनु राशि वालों को अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करना चाहिए, आपके वाक् चातुर्य से रूके काम पूरे होंगे। मानसिक शांति की तलाश में रहेंगे, कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। खानपान पर विशेष ध्यान दें, घर की साज-सज्जा पर खर्च होगा।
रविवार राशिफल मकर राशि के अनुसार 15 सितंबर को कार्य की अधिकता से तनाव महसूस करेंगे, व्यस्त दिनचर्या में अपने परिवार के लिए समय निकालना आवश्यक है। जीवनसाथी का सहयोग आगे बढ़ाने में सहायक होगा, व्यावसायिक उन्नति होगी। मित्रों के सहयोग से रूके काम पूरे होंगे।
कुंभ राशिफल रविवार के अनुसार आपके क्रोधी व्यवहार के कारण लोग आपसे दूर होंगे, अपनी वाणी में मिठास लाएं। कुंभ राशि वालों की माता के स्वास्थ्य में रविवार को गिरावट आ सकती है।
मीन राशिफल के अनुसार वाणी पर अंकुश रखें, हाजिर जवाबी के कारण संबंध कमजोर हो सकते हैं। दूसरों को सम्मान देना सीखें, अपने ईगो को हावी न होने दें। खर्च पर नियंत्रण रखने की ज़रूरत है। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Updated on:
14 Sep 2024, 8:30 PM IST
Published on:
14 Sep 2024, 6:03 PM IST
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष




