7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka Rashifal 20 January: मिथुन, सिंह समेत 3 राशियों को धन लाभ, आज का राशिफल में जानें अपना भविष्य

Aaj Ka Rashifal 20 January: सोमवार को आपका भाग्य साथ देगा या नहीं, करियर और आर्थिक जीवन कैसा रहेगा। ये सवाल मन में है तो आज का राशिफल में जानें जवाब (Daily Horoscope Monday)

4 min read
Google source verification
Aaj Ka Rashifal 20 January 2025

Aaj Ka Rashifal 20 January 2025: आज का राशिफल सोमवार 20 जनवरी 2025

Aaj Ka Rashifal 20 January 2025: दैनिक राशिफल 20 जनवरी का संकेत है कि सोमवार को 3 राशियों को धन लाभ होगा। पं . चंदन श्याम नारायण व्यास से आज का राशिफल में जानें बाकी लोगों के लिए कैसा रहेगा सोमवार (today horoscope)

आज का राशिफल मेष राशि (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi)

आज का राशिफल मेष राशि 20 जनवरी के अनुसार सोमवार को मेष राशि वालों का दिन खुशनुमा रहेगा, सुख साधनों में वृद्धि होगी। पारिवारिक वातावरण अनुकूल बना रहेगा, नौकरी में तबादले के योग बन रहे हैं। यात्रा होगी।

आज का राशिफल वृषभ राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi)

आज का राशिफल वृषभ राशि 20 जनवरी के अनुसार सोमवार को व्यापारिक नए अनुबंध हो सकते हैं, वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें, अनजान लोगों से दूरियां बनाकर रखें।

आज का राशिफल मिथुन राशि (Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi)

आज का राशिफल मिथुन राशि सोमवार के अनुसार 20 जनवरी को लंबे समय से रूका धन मिल सकता है, ससुराल पक्ष से अनबन संभव है। प्रेम प्रसंग के चलते पारिवारिक माहौल बिगाड़ सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

ये भी पढ़ेंः

Shukra Gochar 2025 Career: गुरु की राशि में आएंगे शुक्र, इन 7 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, सफलता, धन और सुख सुविधा

आज का राशिफल कर्क राशि (Aaj Ka Rashifal Kark Rashi)

दैनिक राशिफल कर्क राशि 20 जनवरी के अनुसार सोमवार का दिन आपके लिए प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा, समय पर कार्य होंगे। नौकरी में मनचाहा पद मिल सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, वाहन सुख संभव है।

आज का राशिफल सिंह राशि (Aaj Ka Rashifal Singh Rashi)

दैनिक राशिफल कर्क राशि 20 जनवरी के अनुसार सोमवार का दिन सिंह राशि वालों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण रहेगा। कई दिनों से रूके कार्य पूरे होंगे, व्यापार में नए अनुबंध होंगे जो लाभदायक रहेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

आज का राशिफल कन्या राशि (Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi)

दैनिक राशिफल कन्या राशि 20 जनवरी के अनुसार लंबे समय से रूके कार्य सोमवार को पूरे हो सकते हैं। कार्यस्थल पर अधिकारियों से अनबन होगी, जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। न्याय पक्ष उत्तम रहेगा।

ये भी पढ़ेंः

Shukra Rashi parivartan 2025: नए साल के पहले शुक्र गोचर पर दो राशियों को रहना होगा सतर्क, खर्च बढ़ेगा, विरोधी होंगे सक्रिय

आज का राशिफल तुला राशि (Aaj Ka Rashifal Tula Rashi)

सोमवार राशिफल तुला राशि के अनुसार 20 जनवरी को तुला राशि वाले करियर में नई ऊंचाई छूएंगे, परिजनों का सहयोग मिलेगा। मकान दुकान के रूके कार्य पूरे होंगे, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धार्मिक आस्था बढ़ेगी।

आज का राशिफल वृश्चिक राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi)

सोमवार राशिफल वृश्चिक राशि के अनुसार जो भी करें सोच समझकर करें। आर्थिक स्थिति में गिरावट होगी, निवेश के पूर्व विचार करें, पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। यात्रा शुभ रहेगी।

आज का राशिफल धनु राशि (Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi)

सोमवार राशिफल धनु राशि के अनुसार 20 जनवरी को नौकरी में आ रही समस्याओं का समाधान होगा, संतान की वजह से तनाव बढ़ सकता है। सामाजिक कार्यों में सहभागिता करेंगे, वैवाहिक जीवन में चल रहे तनाव दूर होंगे।

ये भी पढ़ेंःWeekly Horoscope 19 To 25 January: वृषभ, मिथुन समेत 5 राशियों के लिए गुडलक लिए हुए है नया वीक, कमाई और उन्नति के खोलेगा द्वार

आज का राशिफल मकर राशि (Aaj Ka Rashifal Makar Rashi)

मकर राशिफल सोमवार के अनुसार 20 जनवरी को आलस्य की अधिकता रहेगी। धार्मिक आस्था में कमी आएगी, यात्रा के योग बन रहे हैं। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी, विवाहित चर्चाएं सफल होगी।

आज का राशिफल कुंभ राशि (Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi)

कुंभ राशिफल सोमवार के अनुसार 20 जनवरी को नौकरी में सहकर्मियों से अनबन संभव है। पारिवारिक मांगलिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी, राजनीति से जुड़े जातकों के लिए समय उपयुक्त है।

आज का राशिफल मीन राशि (Aaj Ka Rashifal Meen Rashi)

मीन राशिफल 20 जनवरी के अनुसार मीन राशि वाले सोमवार को अपनी आमदनी बढ़ाने में लगे रहेंगे। घर गृहस्थी के सामानों पर खर्च होगा, आवास निवास से संबंधित समस्या का समाधान होगा। किसी व्यक्ति विशेष की ओर आकर्षण बढ़ेगा।

#Rashifal-2025में अब तक