
Aaj Ka Rashifal 27 October 2024: आज का राशिफल 27 अक्टूबर 2024
आज का राशिफल मेष राशि के अनुसार 27 अक्टूबर को आपके रहन-सहन से परिजन नाखुश होंगे, कार्यस्थल पर कर्मचारियों से योग्य सहयोग मिलेगा। व्यापार में नई तकनीक का उपयोग लाभकारी साबित होगा, समय रहते जरूरी कागजात संभाल लें।
आज का राशिफल वृषभ राशि के अनुसार 27 अक्टूबर को अपनी कार्यक्षमता और काम करने के तरीकों से लोगों को प्रभावित करेंगे। मन की बात कह दें, संकोच को त्यागें। अपनी पूरी क्षमता के साथ कार्य करें, लंबी यात्रा के योग हैं।
आज का राशिफल मिथुन राशि के अनुसार 27 अक्टूबर को समय रहते अपनी आदतों को सुधार लेना होगा। बुरी आदतों से स्वयं को बचाएं, आज पड़ोसियों से विवाद की स्थिति बनेगी। पूर्व में किए निवेश से लाभ होगा, व्यापार में आर्थिक लाभ के योग हैं। आलस्य की अधिकता रहेगी।
ये भी पढ़ेंः
आज का राशिफल कर्क राशि के अनुसार रविवार को काम की अधिकता से निजी कार्य प्रभावित होंगे, व्यस्तता के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। मन में किसी संकोच या चिंता से तनाव बना रहेगा। आंखों से संबंधित पीड़ा संभव है।
आज का राशिफल सिंह राशि के अनुसार 27 अक्टूबर को संतानों में भेदभाव न करें, सही को सही और गलत को गलत कहें। निजी जीवन में निर्णय लेने का समय आ गया है, संपत्ति से संबंधित विवाद सुलझा लेंगे। उच्च अधिकारियों से संबंध मधुर बनेंगे, स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यस्तताओं के बीच परिवार के लिए समय निकालें।
आज का राशिफल कन्या राशि के अनुसार अपनी कार्यकुशलता से सभी का दिल जीत लेंगे, राजनीति में उन्नति कारक योग बनेंगे। अपनी वाक्शैली को बदलें, सुख-सुविधा के साधनों पर खर्च होगा। मकान की मरम्मत पर धन व्यय होगा।
दैनिक राशिफल तुला राशि के अनुसार 27 अक्टूबर रविवार को आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, परिवारजनों के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का अवसर प्राप्त होगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा, व्यापार में आर्थिक लाभ संभव है।
ये भी पढ़ेंः
दैनिक राशिफल वृश्चिक राशि के अनुसार रविवार को माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा, नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। कारोबार में स्थिति सामान्य रहेगी, परिश्रम की अधिकता रहेगी। नौकरी में तबादले के योग बन रहे हैं।
दैनिक राशिफल धनु राशि के अनुसार रविवार को बड़े भाइयों के साथ मेलजोल बढ़ेगा, कर्मचारियों से उचित सहयोग मिलने से कार्य आसानी से पूरे होंगे। जमीन जायदाद से जुड़े मामले पक्ष में हल होंगे, अध्ययन के लिए विदेश जाने के योग बन रहे हैं।
मकर राशिफल रविवार के अनुसार 27 अक्टूबर को खानपान का विशेष ध्यान रखें, धार्मिक आयोजनों में शामिल होंगे। किसी विशेष अधिकारी से मेलजोल बढ़ेगा, प्रेम प्रसंग के कारण घर का माहौल तनावपूर्ण रहेगा। संतान के विवाह प्रस्ताव सफल रहेंगे।
ये भी पढ़ेंः
कुंभ राशिफल रविवार के अनुसार अपने खर्चीले स्वभाव पर नियंत्रण रखें, संतान के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। आस-पड़ोसियों की मदद करनी होगी। नए अनुबंध लाभकारी सिद्ध होंगे, किसी महापुरुष के दर्शन संभव है। धार्मिक आस्था बढ़ेगी।
रविवार राशिफल मीन राशि के अनुसार अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें, आपसी संबंधों में कटुता बढ़ेगी। स्वयं को अकेला महसूस करेंगे, परिजनों से खुशखबरी प्राप्त होगी। नौकरी में चल रहे तनाव बड़ा रूप ले सकते हैं, आध्यात्मिक उन्नति होगी।
Updated on:
27 Oct 2024 02:58 pm
Published on:
26 Oct 2024 07:12 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
