
Aaj Ka rashifal 29 June: कर्क, कन्या समेत 5 राशि के लोगों को होगा धन लाभ, आज का राशिफल में बाकी लोग भी जानें अपना भविष्य
आज का राशिफल मेष राशि के अनुसार शनिवार 29 जून को क्रोध की अधिकता रहेगी। परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। व्यापार-व्यवसाय पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। समय पर संभल जाएं, निजी जीवन में व्यस्तता रहेगी। अपनों पर व्यर्थ में शंका न करें।
आज का राशिफल वृषभ राशि शनिवार के अनुसार अपने करियर को लेकर चिंतित रहेंगे। 29 जून को वृषभ राशि वाले नए काम में शीघ्रता नहीं करें। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह बखूबी कर पाएंगे। कार्यस्थल पर कर्मचारियों की निष्क्रियता के कारण मन अप्रसन्न रहेगा।
आज का राशिफल मिथुन राशि 29 जून के अनुसार शनिवार को व्यस्त रहें, मस्त रहें। आप दूसरों की मदद करने में सदैव तैयार रहते हैं। आज खर्च अनावश्यक रूप से बढ़ेंगे। अपने दुःख को छुपा रहे हैं। आज खुश खबर मिलने का दिन है।
आज का राशिफल कर्क राशि के अनुसार 29 जून को दूसरों की बातों पर जल्द विश्वास कर लेते हैं। आज आर्थिक लाभ का योग प्रबल हैं। सामाजिक कार्यों से सुयश और प्रभाव में वृद्धि हो सकेगी। कार्यस्थल पर किसी नई योजना के बारे में चर्चा होगी।
दैनिक राशिफल सिंह राशि के अनुसार अपनी बातों से लोगों को आकर्षित करेंगे। प्रियजन के साथ समय का सदुपयोग होगा। वाद-विवाद और झगड़े से मानसिक कष्ट बढ़ेगा। बच्चों के व्यवहार से मन में निराशा होगी।
दैनिक राशिफल कन्या राशि के अनुसार शनिवार 29 जून को पारिवारिक सुख और धन बढ़ेगा। वाणी संयम आवश्यक है। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं।
ये भी पढ़ेंः
दैनिक राशिफल तुला राशि के अनुसार निजी जीवन में कठोर निर्णय लेने होंगे। आज पारिवारिक सुख और धन बढ़ेगा। आपकी वाणी पर संयम आवश्यक है। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं।
दैनिक राशिफल वृश्चिक के अनुसार शनिवार 29 जून को घर गृहस्थी की भाग-दौड़ में व्यस्त रहेंगे। आप अपना संपर्क बढ़ाने के प्रयास करेंगे। आज का आर्थिक निवेश लाभकारी रहेगा। धन संबंधी काम पूरे होंगे। मानसिक शांति की तालाश में आध्यात्म से जुड़ने का अवसर मिलेगा।
धनु राशिफल 29 जून के अनुसार दूसरों की जीवनशैली देखकर अपना रहन सहन बदलने के प्रयास करेंगे। व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें और उन्हें भी समय दें। परोपकार करके मानसिक सुख अर्जित करेंगे। व्यावसायिक नवीन गतिविधियां लाभकारी रहेंगी।
ये भी पढ़ेंः
मकर राशिफल के अनुसार शनिवार 29 जून को अपने काम करने के तरीकों को बदलें। घर की साज सज्जा पर भारी खर्च होने की संभावना है। आज कर्ज लेने से बचना चाहिए। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा। पारिवारिक, मांगलिक कार्य की योजना बनेगी।
शनिवार का दिन उपयुक्त है। दूसरों के हित के लिए आप सदैव तत्पर रहते है पर आप को लोगो से निराशाजनक व्यवहार मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। यश, मान, प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। आजीविका में वृद्धि होगी।
आपकी सूझबूझ और दूरदर्शिता से व्यापार में लाभ होगा। दोस्तों का सहयोग और समर्थन मिलेगा। राजनीति में नए संबंध लाभदायक सिद्ध होगा। आज कार्य आपकी योजनाओं के अनुसार हो सकेंगे।
Updated on:
28 Jun 2024 10:02 pm
Published on:
28 Jun 2024 10:01 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
