11 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Shani Vakri: शनि चलेंगे उल्टी चाल, इन लोगों को सेहत पर करना पड़ सकता है खर्च

Shani Vakri: कर्मफलदाता शनि की चाल का मनुष्य पर बड़ा असर पड़ता है। 29 जून को रात 11.40 बजे शनि कुंभ राशि में उल्टी चाल चलना शुरू करेंगे। इससे 139 दिन में कई राशि के लोगों की सेहत में गिरावट आ सकती है। इनको इलाज पर खर्च करना पड़ सकता है। आइये जानते हैं किसको सतर्क रहना चाहिए (Shani Vakri on health effect) ....

2 min read
Google source verification
Shani Vakri on health effect

Shani Vakri: कल से शनि चलेंगे उल्टी चाल, इन लोगों को सेहत पर करना पड़ सकता है खर्च

शनि वक्री होने से इन लोगों की सेहत में आएगी गिरावट
वृषभ राशि

Shani vakri: वक्री शनि वृषभ राशि के लोगों की सेहत के लिए मुश्किल समय लाएंगे। इसके बाद 139 दिन तक वृषभ राशि के लोगों को आंखों में जलन और इंफेक्‍शन होने की आशंका रहेगी। इसलिए वृषभ राशि वालों को अपनी आंखों का ध्यान रखना चाहिए।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए शनि वक्री पैरों में दर्द समस्या पैदा कर सकते हैं। इसलिए इस अवधि में अपने पैर का ध्यान रखें।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों की सेहत के लिए शनि देव का वक्री होना समस्या ला सकता है। इस दौरान कर्क राशि वालों को पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती है। आपकी इम्‍युनिटी भी कमजोर हो सकती है।

सिंह राशि

सिंह राशि के लिए शनि महाराज के वक्री होने के कारण घुटनों में दर्द की शिकायत रहेगी।

ये भी पढ़ेंः

July Born People Astrology: जुलाई में है आपका या आपके साथी का जन्मदिन तो जानिए अपनी खासियतें, जानें भविष्य, व्यक्तित्व और स्वभाव की खूबियां

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों के लिए शनि का वक्री होना सेहत के लिहाज से ठीक नहीं हैं। इस समय अपनी सेहत को ठीक रखने के लिए आपको दवाइयां लेनी पड़ सकती हैं। इस समय आप स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर सतर्क रहें, इसी में भलाई है।

तुला राशि

शनि का वक्री होना तुला राशि वालों और इनके परिजनों की सेहत लिए भी ठीक नहीं है। शनि देव के वक्री होने से तुला राशि वालों को बच्‍चों की सेहत पर बहुत खर्च करना पड़ सकता है। इस वजह से आप थोड़ा परेशान रहेंगे।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लिए शनि ग्रह वक्री होकर दुर्घटनाओं की स्थिति बना सकते हैं। इससे वृश्चिक राशि वालों को वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। इस समय आपके पैरों में सूजन भी आ सकती है।

ये भी पढ़ेंः

Weekly Career Horoscope 30 June to 6 July: नए सप्ताह में 8 राशियों के करियर को लगेंगे पंख, जॉब और कारोबार में पूरी होगी मनोकामना, पैसे की होगी बारिश

धनु राशि

शनि देव के वक्री होने के बाद धनु राशि के लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो सकती है। इससे धनु राशि वाले लोग सर्दी-खांसी से परेशान कर सकते हैं।

मकर राशि

मकर राशि के लोगों के लिए शनि देव का वक्री होना आंखों में जलन की स्थिति पैदा करेगा। इसके अलावा इससे मकर राशि वालों को आंखों से संबंधित कोई और भी परेशानी हो सकती है।

ये भी पढ़ेंः

Sadesati : साढ़ेसाती के हर चरण का अलग होता है प्रभाव, इन उपायों से मिलती है राहत

कुंभ राशि

शनि का वक्री होना कुंभ राशि वालों को सेहत के लिहाज से परेशान कर सकती है। इसलिए इन्हें अपनी सेहत को लेकर अलर्ट रहना होगा। इस समय आपको पाचन से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं।

मीन राशि

मीन राशि के लोगों के लिए शनि के वक्री अवस्था के कारण पैरों में दर्द और अकड़न की शिकायत हो सकती है।

इस राशि के लोगों का स्वास्थ्य बनेगा अच्छा
मेष राशि

वक्री शनि सेहत के लिहाज से मेष राशि वालों को आशीर्वाद देंगे। आने वाले 139 दिन तक मेष राशि वालों का स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा रहेगा। हालांकि, हल्की फुल्की सर्दी-खांसी की समस्या हो सकती है।