
Weekly Career Horoscope 30 June to 6 July: नए सप्ताह में 8 राशियों के करियर को लगेंगे पंख, जॉब और कारोबार में पूरी होगी मनोकामना, पैसे की होगी बारिश
Weekly Career Horoscope: मेष साप्ताहिक करियर राशिफल 30 जून से 6 जुलाई के अनुसार रेस्टोरेंट कारोबारियों की बिक्री बढ़ सकती है। अपरिचित लोगों को धन उधार न दें। कमीशन संबंधी कार्यों में आपको परेशानी होगी। सोमवार, शुक्रवार और शनिवार विशेष रूप से शुभ रहने वाला है।
वृषभ साप्ताहिक राशिफल रविवार से शनिवार के अनुसार नया सप्ताह आपके लिए अनुकूल अवसर लेकर आएगा। यदि आप किसी नए प्रोजेक्ट्स में निवेश करना चाह रहे हैं तो नया सप्ताह आपके लिए शुभ रहेगा। रचनात्मक कार्यों में आपका मन लगेगा। प्रतियोगी परीक्षा में उत्तम सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। बुधवार और शुक्रवार शुभ रहने वाला है।
मिथुन साप्ताहिक करियर राशिफल के अनुसार कुछ नया और रचनात्मक करने का प्रयास करेंगे। योजनाओं को क्रियान्वित करने में आसानी होगी। अधिकारियों से आपके संबंध मजबूत होंगे। अपनी प्रबल इच्छा शक्ति के प्रभाव से कारोबार में लाभ की स्थितियां निर्मित कर पाएंगे। नए सप्ताह में आपको गलत और भ्रामक जानकारियों से नुकसान हो सकता है। शुभ-चिंतकों से आपको काफी सहायता मिल सकती है, इसलिए उनकी अनदेखी न करें। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के प्रति अपना भाव शुद्ध रखें। बुधवार को आपके व्यवहार की लोग आलोचना कर सकते हैं। आप अपने कार्य से असंतुष्ठ भी हो सकते हैं। रविवार, गुरुवार और शुक्रवार शुभ दिन सिद्ध होंगे।
ये भी पढ़ेंः
कर्क साप्ताहिक राशिफल के अनुसार रविवार से शनिवार का सप्ताह आपके लिए सुखद है। लोग आपसे काफी प्रेरणा लेंगे। उधार लिया हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। आप विरोधियों पर हावी हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। इस सप्ताह सरकारी कार्यों में रूकावटों का सामना करना पड़ सकता है। लीगल मामलों में उलझने की आशंका है। उच्च शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों को कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। काम की अधिकता के कारण आराम में कमी होगी। राजनीतिक लोगों को अपने से उच्च पद वाले नेताओं से सावधान रहना चाहिए। सोमवार से गुरुवार शुभ रहने वाला है।
ये भी पढ़ेंः
सिंह साप्ताहिक करियर राशिफल के अनुसार जुलाई के नए सप्ताह की शुरुआत में आपको व्यापार में वृद्धि के मौके मिलेंगे। इस समय आपके निर्णय दीर्घकालिक उद्देश्य के लिए लाभकारी होंगे। अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। घर और मकान की मरम्मत का काम करने का विचार बना सकते हैं। पुराने निवेश का लाभ इस सप्ताह मिलेगा। विदेश यात्राओं के योग बन रहे हैं। दवाओं पर आपको अतिरिक्त धन खर्च करना पड़ सकता है। सहयोगियों के साथ आपको कुछ अलगाव की भावना महसूस होगी। बुधवार से शनिवार तक का समय बेहद सुखद रहेगा।
कन्या साप्ताहिक करियर राशिफल के अनुसार जुलाई का पहला सप्ताह कार्यक्षेत्र में आपके जबरदस्त प्रभाव के लिए जाना जाएगा। इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को नए प्रोजेक्ट्स मिलने की प्रबल संभावना है। आयात-निर्यात और बाहरी गतिविधियों में अच्छे परिणाम मिलेंगे। धन की समस्याओं से निजात मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में कुछ लोगों से टकराव संभव है। आपको कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने में परेशानियों का अनुभव होगा।
वातावरण की नकारात्मकता असर डालेगी। सफलता से आपमें अहंकार भी पनप सकता है। दिखावे की कोशिश में बड़ा नुकसान करा सकते हैं। अधिकारी वर्ग से साथ बहसबाजी और विवाद से बचें। विदेश यात्रा के दौरान जरूरी दस्तावेजों को अपने साथ अवश्य रखें। अपनी कमियों को ढंकने के बजाय उस पर काम करें। बुधवार से शनिवार तक का समय बहुत अच्छा रहेगा।
ये भी पढ़ेंः
तुला साप्ताहिक करियर राशिफल के अनुसार नया सप्ताह करियर के लिहाज से बहुत अच्छा है। इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में किसी सहयोगी की सहायता से बड़े कठिन काम पूरे हो सकते हैं। आपको मेहनत के साथ भाग्य का भी साथ मिलेगा। जनसंपर्क के कारण आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। ज्यादा सोच-विचार के बजाय तुरंत काम को कार्यान्वित करना हितकर होगा। जॉब में बदलाव के योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों को इस हफ्ते कुसंगति से हानि हो सकती है। बिना योजना बनाए किसी काम से बचें। किसी भी विषय के बारे में पूरी जानकारी रखने के बाद ही उस पर प्रतिक्रिया दें। रविवार और सोमवार शुभ रहेंगे।
वृश्चिक साप्ताहिक करियर राशिफल के अनुसार जुलाई की शुरुआत आपका मनोबल बढ़ाने में मददगार बनेगी। चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों की आय और सामाजिक प्रतिष्ठा दोनों बढ़ेगी। व्यवसाय से जुड़े लोग भविष्य की योजना को लेकर अपने कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव करना सकते हैं। किसी बड़े निवेश के पहले उसके विषय में पूरी तरह से आश्वस्त हो जाएं। सामान्य से कुछ हटकर काम करना आपके लिए लाभदायक होगा। रविवार से गुरुवार तक का समय बेहद शुभ रहेगा।
धनु साप्ताहिक करियर राशिफल का संकेत है कि जुलाई के पहले हफ्ते में सभी व्यावसायिक कार्यों के समय से होने से निश्चिंत रहेंगे। व्यवसाय में अपने उत्पादों की सफल मार्केटिंग करने में आपको सफलता मिलेगी। दूसरों से अपेक्षा रखने के बजाय स्वयं अपना काम करें। इस समय एकाग्रचित्त होकर कार्य करने से आपकी सफलता सुनिश्चित होगी। नई तकनीक या विद्या सीखने को लेकर आपके मन में उत्सुकता बढ़ेगी। कर्मचारियों को ज्यादा स्वतंत्रता न दें। ज्यादा लोकप्रिय होने के प्रयास में आप चूक कर सकते हैं। अपने नजदीकी लोगों से सहायता लेने में न हिचकिचाएं। विद्यार्थियों को विद्या अध्ययन में आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। किसी बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप से काम बिगड़ सकते हैं। अपरिचित लोगों से ज्यादा सम्पर्क न बढ़ाएं। कई परियोजनाओं को एक साथ शुरू करना आपके हित में नहीं होगा। बुधवार से लेकर शनिवार तक का समय शुभ रहेगा।
मकर साप्ताहिक करियर राशिफल का संकेत है कि जुलाई के सप्ताह में शोधकार्य से जुड़े मकर राशि के लोगों को जुलाई के पहले हफ्ते में बेहतरीन सफलता मिल सकती है। प्रतिभा के दम पर अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। इस सप्ताह यदि आप किसी इंटरव्यू में सम्मिलित हो रहे हैं तो आपको सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों को मनोनुकूल स्थानांतरण मिल सकता है। नए कार्य की शुरुआत करना आपके लिए लाभकारी होगा। अपनी क्षमता से अधिक धन खर्च करने की प्रवृत्ति से बचें। महंगी चीजों को खरीदने से बजट गड़बड़ा सकता है। विद्यार्थी पढ़ाई में अपने प्रदर्शन को बेहतर करने की कोशिश करें। आलस्य के कारण आपके काम रूक सकते हैं। शुक्रवार और शनिवार का दिन काफी शुभ रहेगा।
कुंभ साप्ताहिक राशिफल के अनुसार नए सप्ताह में आपके स्वभाव का लचीलापन आपको लाभ देगा। आपकी प्रतिभा और छवि निखरकर सामने आएगी। योजनाओं को क्रियान्वित करने में आ रही परेशानी दूर होगी। बुद्धिमत्ता से समस्या का हल ढूंढ लेंगे। कार्यकुशलता के कारण आपको बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। कृषि और लघु उद्योगों से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। घर के नवीनीकरण और सजावट में धन खर्च करेंगे। रविवार और सोमवार का दिन विशेष रूप से शुभ रहेगा।
मीन साप्ताहिक राशिफल के अनुसार नए सप्ताह में कारोबार में आपको जबरदस्त लाभ प्राप्त होगा। होटल कारोबारियों की आय में वृद्धि हो सकती है। प्राकृतिक स्थलों की यात्रा करने का विचार करेंगे। नौकरीपेशा लोगों की जॉब में पदोन्नति की संभावना बन रही है। आय की स्थिति काफी अच्छी रहेगी। इच्छित कार्य समय से पूरे हो जाएंगे। धन को उधार में देने से आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। बुधवार और गुरुवार काफी शुभ दिन होने वाला है। अनावश्यक धन बर्बाद न करें।
Updated on:
02 Jul 2024 02:23 pm
Published on:
29 Jun 2024 07:59 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
