
Aaj Ka Rashifal 4 December 2024: आज का राशिफल बुधवार 4 दिसंबर
Aaj Ka Rashifal 4 December: दैनिक राशिफल का संकेत है कि बुधवार 4 दिसंबर को मिथुन और धनु राशि वालों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी।
आपकी राशि मेष से मीन में से कोई भी है तो बुधवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं तो पढ़ें आज का राशिफल। इस बुधवार राशिफल को पेश कर रहे हैं, उज्जैन के ज्योतिषी और पंचांगकर्ता पं. चंदन श्याम नारायण व्यास
आज का राशिफल मेष राशि 4 दिसंबर के अनुसार बुधवार को लंबे समय से चल रही परेशानी से राहत मिलेगी। पारिवारिक माहौल अनुकूल रहेगा, यात्रा के योग बन रहे हैं। मकान और वाहन खरीदने की इच्छा पूरी होगी। न्याय पक्ष मजबूत रहेगा।
आज का राशिफल वृषभ राशि बुधवार के अनुसार 4 दिसंबर को समय रहते आवश्यक कार्यों को पूरा करें। नए संपर्क बनेंगे, जो लाभकारी साबित होंगे। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। संतान की उन्नति होगी, मांगलिक आयोजनों में शामिल होंगे।
आज का राशिफल मिथुन राशि बुधवार के अनुसार 4 दिसंबर को दूसरों के भरोसे कार्य न करें, अपना कार्य स्वयं करें। परिजनों से धोखा मिलेगा, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। प्रशासनिक कार्यों में गति आएगी, धार्मिक आस्था बढ़ेगी।
ये भी पढ़ेंः
आज का राशिफल कर्क राशि 4 दिसंबर के अनुसार किसी प्रियजन द्वारा आपको दुखी किया जाएगा। सामाजिक कार्यों में विशेष भूमिका रहेगी। जमीन जायदाद के कार्य सफल होंगे। कोर्ट कचहरी में चल रहा है विवाद यथावत रहेगा।
दैनिक राशिफल सिंह राशि के अनुसार दूसरों की निंदा करने से बचें, आजीविका के लिए यात्रा करना पड़ेगी। बच्चों की जरूरत पूरी करने में धन खर्च होगा। धार्मिक स्थलों पर भ्रमण होगा, न्याय पक्ष मजबूत रहेगा।
दैनिक राशिफल कन्या राशि के अनुसार 4 दिसंबर को दूसरों की देखादेखी करने से बचें, राजनीति से जुड़े जातकों के लिए समय शुभ है। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। आवास निवास से संबंधित समस्या का समाधान होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
ये भी पढ़ेंः
दैनिक राशिफल तुला राशि के अनुसार बुधवार को पारिवारिक तनाव बना रहेगा। कर्मचारियों की अनियमितता से परेशान रहेंगे। घर परिवार में हो रही फिजूलखर्ची से चिंतित रहेंगे। धार्मिक आस्था बढ़ेगी, न्याय पक्ष मध्यम रहेगा।
वृश्चिक राशि बुधवार के अनुसार अपनी दिनचर्या को सुधारने का प्रयास करें। क्रोध की अधिकता रहेगी, परिवार में आपके साथ हो रहे दुर्व्यवहार से तनाव बढ़ेगा। धार्मिक आयोजन में शामिल होने का मौका मिलेगा।
बुधवार राशिफल के अनुसार धनु राशि वालों के दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी। समय पर कार्य पूरे होंगे, आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। निवेश शुभ रहेगा, संतान के वैवाहिक प्रस्ताव सफल रहेंगे। यात्रा होगी।
ये भी पढ़ेंः
बुधवार राशिफल मकर राशि के अनुसार 4 दिसंबर को पारिवारिक क्लेश के कारण बढ़ रहे तनाव से चिंतित रहेंगे। अपने आपको अकेला महसूस करेंगे। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें, जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। अपने ईष्ट पर भरोसा रखें।
कुंभ राशिफल 4 दिसंबर के अनुसार निजी जीवन को सार्वजनिक न करें, कर्मचारियों से किसी बड़े नुकसान की आशंका है। संतान की उन्नति में आ रही बाधा दूर होगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में धन खर्च होगा।
मीन राशिफल 4 दिसंबर के अनुसार बुधवार को मीन राशि वालों के द्वारा किसी असहाय व्यक्ति की मदद की जाएगी। किसी बड़े अधिकारी से सम्बन्ध बनेंगे। व्यावसायिक नए संपर्क स्थापित होंगे, संतान सुख संभव है।
Updated on:
03 Dec 2024 07:37 pm
Published on:
03 Dec 2024 05:26 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
